टेक एंड गैजेट्स

Google AI Overviews: गूगल ने भारत में शुरू किया AI Overviews,जानें कैसे काम करेगा ये फीचर और क्या होगा खास

Google AI Overviews In India: भारतीय यूजर AI Overviews को अंग्रेजी और हिंदी परिणामों के बीच आसानी से स्विच करने में मदद मिलेगी। कंपनी इस सर्विस को भारत, यूनाइटेड किंगडम, जापान, इंडोनेशिया, मैक्सिको और ब्राजील में शुरू कर रही है।

Image

गूगल AI ओवरव्यू

Google AI Overviews In India News Updates: टेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने भारत सहित छह देशों में 'एआई ओवरव्यू' (Google AI Overviews) फीचर लाने का ऐलान किया है।भारत में कंपनी अंग्रेजी और हिंदी में 'एआई ओवरव्यू' शुरू कर रही है और साथ ही देश में पहली बार लोकप्रिय फीचर्स भी पेश कर रही है। इस सुविधा से भारतीय यूजर को अंग्रेजी और हिंदी परिणामों के बीच आसानी से स्विच करने में मदद मिलेगी। कंपनी इस सर्विस को भारत, यूनाइटेड किंगडम, जापान, इंडोनेशिया, मैक्सिको और ब्राजील में शुरू कर रही है।

कैसे काम करता है Google AI Overviews

Google AI Overviews हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में समझता और जवाब देता है। यही नहीं, भारत के लिए इसे खास फीचर्स के साथ कस्टमाइज़ भी किया गया है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "यह आपको भाषा टॉगल बटन के साथ अंग्रेजी और हिंदी परिणामों के बीच आसानी से स्विच करने में मदद करेगा, और 'सुनो' यानी Listen बटन पर टैप करके टेक्स्ट-टू-स्पीच के साथ रिएक्शन को सुनने में भी मदद करेगा।

इसी तरह डेस्कटॉप पर एआई बटन के लिए दाहिने हाथ के लिंक डिस्प्ले के साथ - ऊपरी दाईं ओर साइट आइकन पर टैप करके मोबाइल पर भी पहुंचा जा सकता है।

कंपनी इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है जो कुछ हफ्तों में जाकर पूरा होगा। Google AI Overview के एक्सेस के लिए आपको अपने गूगल अकाउंट पर लॉग इन करना पड़ेगा । अगर एआई ओवरव्यू या कोई दूसरा जनरेटिव एआई फीचर उपलब्ध होगा तो वह गूगल पर कुछ सर्च करने पर वह सर्च रिल्टज में भी दिखेगा।

गूगल ये भी कर रहा है टेस्टिंग

कंपनी एआई ओवरव्यू के टेक्स्ट के भीतर सीधे प्रासंगिक वेब पेजों के लिंक जोड़ने की टेस्टिंग भी कर रही है। इससे लोगों के लिए क्लिक करना और उन साइटों पर जाना और भी आसान हो जाएगा, जिनमें उनकी रुचि है।

सर्च के प्रोडक्ट मैनेजमेंट की सीनियर डायरेक्टर हेमा बुदराजू ने कहा कि परीक्षण के दौरान हमने देखा कि भारतीय उपयोगकर्ता अन्य देशों की तुलना में एआई ओवरव्यू के जवाबों को अधिक बार सुनते हैं।बुदराजू ने कहा कि हम खोज करते समय प्रासंगिक वेबसाइटों की जांच करने के लिए और अधिक तरीके पेश कर रहे हैं।

बुदराजू ने कहा कि जैसे-जैसे हम एआई को विकसित करते हैं, हम विभिन्न स्रोतों से लोगों को जानकारी तक पहुंचने में मदद करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। गूगल ने कहा, सर्च को बेहतर बनाने और बढ़ाने पर हमारा निरंतर ध्यान हमें वेब पर अधिक योग्य ट्रैफिक भेजने की सहूल‍ियत देता है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article