मनु भाकर की जीत पर गदगद हुआ Google, खास अंदाज में दे रहा शुभकामनाएं

Manu Bhaker: मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक संस्करण में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने पेरिस समर ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में एकल कांस्य पदक और मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में भी कांस्य पदक जीता है।

Manu Bhaker: भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने 2024 पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) की 10 मीटर एयर पिस्टल में दूसरा पदक अपने नाम किया है। मनु ने एक मेडल 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में जीता है। वहीं दूसरा मेडल आज मनु भाकर और सरबजोत सिंह मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता। एक साथ दो कांस्य मेडल के साथ मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं हैं। मनु की जीत का जश्न गूगल भी मना रहा है। दरअसल, गूगल ने मनु भाकर को मैजिकल कीवर्ड बनाया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

Manu Bhaker

manu bhakar won medal google celebration (Image-Google)

गूगल सर्च और मनु भाकर

जैसे ही आप गूगल पर मनु भाकर या Manu Bhaker लिखकर सर्च करते हैं आपकी स्क्रीन पर मेडल दिखाई देता है। गूगल ने मनु भाकर को मैजिकल कीवर्ड या मैजिकल वर्ड बनाया है। जिसको गूगल पर सर्च करते ही अलग तरह का इफेक्ट दिखाई देता है। 2024 पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और जीत की बधाई देने के लिए गूगल ने का यह अनोखा तरीका है।

End of Feed