Google एंड्रॉयड यूजर्स की सहूलियत के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर्स लाता रहता है। कंपनी कई बार कम इस्तेमाल होने वाले फीचर्स को बंद भी कर देती है। ऐसा ही गूगल एक बार फिर से करने जा रहा है। कंपनी एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स से एक पॉपुलर फीचर का सपोर्ट खत्म करने जा रही है। गूगल एंड्रॉयड फोन से वॉइस कंट्रोल्ड फीचर को बंद करने जा रही है। यह बदलाव अगले साल से होगा।
करोड़ों स्मार्टफोन्स से हटने वाला गूगल का पॉपुलर फीचर। (फोटो क्रेडिट-iStock)
वॉइस कंट्रोल्ड फीचर को कंपनी की तरफ से साल 2016 में पेश किया गया था। इस फीचर को गूगल की तरफ से फोन के साथ-साथ कनेक्टेड डिवाइस के लिए लॉन्च किया गया था। गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट अब कंपनी एंड्रॉयड फोन से बंद करने जा रही है। नए साल की शुरुआत से यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ-साथ दूसरे डिवाइस से गायब होने वाला है।
गूगल असिस्टेंट का हटेगा सपोर्ट
आपको बात दें कि गूगल की तरफ से बंद किए जाने वाला यह पहला फीचर नहीं है। इससे पहले भी कंपनी अपने कई सारे फीचर्स का सपोर्ट एंड्रॉयड और दूसरे डिवाइस से हटा चुकी है। लॉन्च के बाद से ही गूगल असिस्टेंट एप्पल के सीरी और अमेजन के पॉपुलर असिस्टेंट अलेक्सा को कड़ी टक्कर दे रहा था। कंपनी ने इस फीचर को अलग-अलग डिवाइस के साथ इंट्रैक्ट करने के लिए पेश किया था।
गूगल एक बड़ी प्लानिंग में है। कंपनी ने इसे वॉइस असिस्टेंट फीचर को बंद करके उसे जेमिनाई ऐप से रिप्लेस कर सकता है। गूगल के मुताबिक अगले साल मार्च में गूगल असिस्टेंट को जेमिनी में अपग्रेड दिया जाएगा। इस कदम के बाद यूजर्स गूगल असिस्टेंट ऐप को मोबाइल पर इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे और ना ही ऐप डाउनलोड किया जा सकेगा। मोबाइल के साथ साथ टैबलेट, कार प्ले और अन्य कनेक्टेड डिवाइसे से भी इसे हटा दि जाएगा।
कंपनी ने ब्लॉगपोस्ट में दी जानकारी
गूगल ने अपने ब्लॉगपोस्ट में जानकारी देते हैं हुआ बताया कि 2025 के आखिर में गूगल असिस्टेंट ऐप को मोबाइल में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। अब इसकी जगह गूगल का जेमिनी जगह लेगा। गूगल जेमिनी का सपोर्ट न सिर्फ स्मार्टफोन के लिए होगा बल्कि होम गैजेट्स और अन्य कनेक्टेड डिवाइस के लिए इसका इस्तेमाल भी होगा। आपको बात दें कि गूगल अगले साल मार्केट में गूगल होम स्पीकर भी लॉन्च करने वाला है। यह स्पीकर पूरी तरह से जेमिनी पर ही बेस्ड होगा।
