टेक एंड गैजेट्स

गूगल ने जारी किया Android 15 रोलआउट, इन स्मार्टफोन को मिलेगा अपडेट, चोरी से बचाएगा नया फीचर

Google Android 15 Rollout: लेटेस्ट Pixel 9 सीरीज से लेकर Pixel 6 सीरीज तक कई Pixel स्मार्टफोन को Android 15 का अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। गूगल एंड्रॉयड 15 में कई सारे बदलाव किए गए हैं, जिसमें थेफ्ट डिटेक्शन लॉक, प्राइवेट स्पेस, फोल्डेबल और टैबलेट पर बेहतर मल्टीटास्किंग और लो लाइट बूस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Image

Android 15

Google Android 15 Rollout: गूगल ने भारत में एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए Android 15 रोलआउट शुरू कर दिया है। सबसे पहले यह अपडेट गूगल पिक्सल फोन के लिए जारी किया गया है। बता दें कि लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) को 3 सितंबर को ग्लोबल लेवल पर रिलीज किया गया था अब भारतीय यूजर्स भी नए अपडेट का फायदा ले सकेंगे। बता दें कि नए अपडेट के साथ थेफ्ट डिटेक्शन लॉक और प्राइवेट स्पेस जैसे सिक्योरिटी फीचर्स भी मिलते हैं।

Android 15 के खास फीचर्स

गूगल एंड्रॉयड 15 में कई सारे बदलाव किए गए हैं, जिसमें थेफ्ट डिटेक्शन लॉक, प्राइवेट स्पेस, फोल्डेबल और टैबलेट पर बेहतर मल्टीटास्किंग और लो लाइट बूस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स को कैमरा और ऑथेंटिकेशन के लिए सुधार मिलने वाले हैं। नए अपडेट में यूजर्स को स्क्रीन पर टास्कबार को पिन या अनपिन करने की अनुमति भी मिलेगी। ऐप पेयरिंग फीचर में ड्रैग और ड्रॉप की मदद से फाइल को शेयर करने की सुविधा भी मिलेगी।

किन डिवाइस को मिलेगा अपडेट

लेटेस्ट Pixel 9 सीरीज से लेकर Pixel 6 सीरीज तक कई Pixel स्मार्टफोन को Android 15 का अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। Google का कहना है कि ये Pixel स्मार्टफोन ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट प्राप्त करने के योग्य हैं।

  • पिक्सल 6 और 6 प्रो
  • पिक्सल 6a
  • पिक्सल 7 और 7 प्रो
  • पिक्सल 7a
  • पिक्सल फोल्ड
  • पिक्सल टैबलेट
  • पिक्सल 8 और 8 प्रो
  • पिक्सल 8a
  • पिक्सल 9, 9 प्रो, 9 प्रो XL और 9 प्रो फोल्ड
  • कैसे करें डाउनलोड

    • अपने पिक्सल डिवाइस पर सेटिंग ऐप पर जाएं।
    • अब, 'सिस्टम' या 'सिस्टम अपडेट' सर्च करें।
    • अब, 'अपडेट चेक करें' पर क्लिक करें और डिवाइस देखेगा कि कोई नया अपडेट रोल आउट हुआ है या नहीं।
    • जब आप Android 15 पेज पर पहुंच जाएंगे, तो आपको अपडेट इंस्टॉल करने के लिए कहा जाएगा।
    • ध्यान दें कि नए Android अपडेट को इंस्टॉल करने में कुछ समय लग सकता है।
    Vishal Maithil
    Vishal Mathelauthor

    विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

    और पढ़ें
    End of Article