टेक एंड गैजेट्स

22 साल का हुआ Gmail, लॉन्च को लोगों ने समझा था Prank, ये दिलचस्प फैक्ट्स सिर्फ 'धुरंधर' ही जानते हैं

Gmail को अप्रैल फूल के दिन ही लॉन्च किया गया था, इसलिए लोगों ने मजाक समझा था, लेकिन आज यही जीमेल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ई-मेल बन गया है। आज जीमेल के 22वें जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको इसके बारे में कुछ ऐसे फैक्ट्स बताएंगे जिनके में सिर्फ धुरंधर लोग ही जानते हैं....

Image

22 साल का हुआ Gmail, जीमेल से जुड़े ये दिलचस्प फैक्ट्स सिर्फ 'धुरंधर' ही जानते हैं

Google का Gmail आज 22 साल का हो गया है। Google ने 1 अप्रैल 2004 को लॉन्च किया था। शुरुआत में लोगों को यह मजाक (April Fool) लगा था, क्योंकि उस समय 1GB स्टोरेज ऑफर करना अविश्वसनीय माना जाता था और अप्रैल फूल के दिन ही इसे लॉन्च किया गया था, लेकिन आज यही जीमेल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ई-मेल बन गया है। आज जीमेल के 22वें जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको इसके बारे में कुछ ऐसे फैक्ट्स बताएंगे जिनके में सिर्फ धुरंधर लोग ही जानते हैं....

शुरुआत में सिर्फ इनवाइट से मिलता था अकाउंट

आज कोई भी जीमेल पर अपना अकाउंट बना लेता है, लेकिन Gmail के शुरुआती दिनों में हर कोई अकाउंट नहीं बना सकता था। इसे इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट सिस्टम था, यानी किसी मौजूदा यूजर के निमंत्रण पर ही नया अकाउंट बन पाता था। बाद में इसे सभी के लिए खोल दिया गया।

1GB स्टोरेज ने बदल दिया गेम

जब Gmail लॉन्च हुआ, उस समय दूसरी ईमेल सेवाएं बहुत कम स्टोरेज देती थीं। Gmail ने सीधे 1GB फ्री स्टोरेज देकर ईमेल इंडस्ट्री में क्रांति ला दी, जो उस समय बहुत बड़ी बात थी।

आज अरबों यूजर्स का भरोसा

आज Gmail दुनिया की सबसे लोकप्रिय ईमेल सेवाओं में से एक बन चुका है। इसके दुनियाभर में अरबों यूजर्स हैं और यह पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल कामों तक हर जगह इस्तेमाल किया जाता है।

स्मार्ट फीचर्स ने बनाया खास

Gmail ने समय-समय पर कई स्मार्ट फीचर्स जोड़े, जैसे स्पैम फिल्टर, स्मार्ट रिप्लाई, ईमेल शेड्यूलिंग और एडवांस सर्च। इन फीचर्स ने यूजर्स का अनुभव काफी आसान और बेहतर बनाया है।

Google इकोसिस्टम का अहम हिस्सा

Gmail सिर्फ ईमेल सेवा नहीं है, बल्कि यह Google Drive, Google Photos और Google Calendar जैसे कई Google प्रोडक्ट्स से जुड़ा हुआ है, जिससे यूजर्स को एक ही अकाउंट में कई सुविधाएं मिलती हैं।

मोबाइल युग में भी कायम है पकड़

स्मार्टफोन के दौर में Gmail ने खुद को लगातार अपडेट किया है। एंड्रॉयड और iOS एप्स के जरिए यूजर्स कहीं भी और कभी भी अपने ईमेल एक्सेस कर सकते हैं। 22 सालों में Gmail ने ईमेल की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है। लगातार नए फीचर्स और आसान इंटरफेस के चलते यह आज भी यूजर्स की पहली पसंद बना हुआ है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article