टेक एंड गैजेट्स

इंटर्नशिप के लिए 7.40 लाख रुपये महीना सैलरी, बड़े-बड़ों का पैकेज इतना नहीं होता

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 27, 2023, 05:06 PM IST

ग्लोबल डिजिटल पेमेंट कंपनी Stripe इंटर्नशिप करने वालों को 7.40 लाख रुपये मंथली सैलरी देती है। ग्लासडोर नामक अमेरिकी वेबसाइट ने ऐसी 25 कंपनियों की लिस्ट तैयार की है जो अपने इंटर्न्स को सबसे ज्यादा सैलरी देती हैं।

Image

ग्लोबल डिजिटल पेमेंट कंपनी स्ट्राइप अपने इंटर्न्स को सबसे ज्यादा पैसा देती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंटर्नशिप के लिए 7.40 लाख मंथली
  • ग्लोबल डिजिटल पेमेंट कंपनी स्ट्राइप
  • इंटर्न्स को सालाना मिलते हैं 82 लाख

This Company Paying Around 82 Lakh To Interns: ग्लासडोर नाम की अमेरिकी वेबसाइट वेबसाइट ने 25 कंपनियों की लिस्ट तैयार की है जहां इंटर्नशिप के लिए सबसे ज्यादा पैसा दिया जाता है। इस वेबसाइट पर अलग-अलग जगह काम करने वाले लोग अपनी कंपनियों के रिव्यू लिखते हैं। भारतीय संदर्भ में देखें तो इंटर्नशिप का मतलब या तो मुफ्त में काम करने से होता है, या फिर थोड़ा-बहुत स्टाइपंड इन्हें दिया जाता है। लेकिन विदेशों में कुछ कंपनियां ऐसी हैं जो इंटर्नशिप करने वालों को इतना पैकेज देती हैं जितना भारत में बड़ी-बड़ी पोस्ट पर बैठे लोगों को नहीं मिलता होगा।

इंटर्न को हर महीने 7.40 लाख रुपये

ग्लोबल डिजिटल पेमेंट कंपनी स्ट्राइप अपने इंटर्न्स को सबसे ज्यादा पैसा देती है। इन्हें हर महीने 9,064 डॉलर यानी 7.40 लाख रुपये दिए जाते हैं, वो भी हफ्ते में सिर्फ 40 घंटे काम करने के लिए। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के हिसाब से इंटर्नशिप करने वालों को स्ट्राइप सालाना 1 लाख डॉलर यानी करीब 82 लाख रुपये सैलरी देती है। स्ट्राइप के अलावा इंटर्न्स को सबसे ज्यादा पैसा देने वाली कंपनियों में मेटा, रोब्लॉक्स और एनवीडिया जैसी अन्य फर्म्स शामिल हैं।

ज्यादातर इंटर्न टेक्नोलॉजी फील्ड के

रिपोर्ट में सामने आया है कि अलग-अलग कंपनियों में काम कर रहे आधे से ज्यादा इंटर्न टेक्नोलॉजी कंपनियों से हैं। इन्हीं कंपनियों में कुछ समय से छंटनी की जा रही है। रिपोर्ट में ये डेटा भी सामने आया है कि इंटर्नशिप के लिए सबसे ज्यादा पैसा देने वाली कंपनियों में 5 सिटी और कैपिटल वन जैसी फाइनेंस कंपनियां हैं, वहीं कन्सल्टिंग कंपनियों में मैकिन्से एंड कंपनी और बेन एंड कंपनी शामिल हैं। उपलब्ध जानकारी कि मुताबिक एनविडिया, कॉइनबेस और मेटा इंटर्नशिप के लिए 6 लाख रुपये से ज्यादा मासिक सैलरी देती हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article