ग्लोबल टेक स्टेज पर तेजी से बढ़ रहा भारत, एक साल में बने चार चिप मैन्युफैक्चरिंग और तीन सुपर कंप्यूटर यूनिट

India Boost Global Tech Position: नेशनल सुपरकंप्यूटिंग मिशन (एनएसएम) के तहत विकसित ये सुपरकंप्यूटर नई दिल्ली (3 पेटाफ्लॉप) में इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (आईयूएसी) , पुणे (1 पेटाफ्लॉप) में नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स (एनसीआरए) में जायंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (जीएमआरटी) और कोलकाता (838 टेराफ्लॉप) में एस.एन. बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज में स्थापित किए गए हैं।

India Boost Global Tech Position: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2024 में ग्लोबल टेक स्टेज पर भारत की स्थिति मजबूत हुई। चार नई सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और तीन ‘परम रुद्र’ सुपर कंप्यूटर लगाए गए। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (टीईपीएल) के भारत में 91,526 करोड़ रुपये के निवेश से सेमीकंडक्टर फैब सुविधा स्थापित करने के प्रस्ताव को फरवरी 2024 में मंजूरी दी गई थी।

End of Feed