टेक एंड गैजेट्स

फ्लिपकार्ट समर कूलिंग सेल में Blaupunkt और Kodak टीवी पर जबरदस्त छूट, कीमतें ₹5,999 से शुरू

Flipkart Super Cooling Days: Blaupunkt टीवी की रेंज में Sigma, Full HD और QLED जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। QLED टीवी 43, 50, 55, 65 और 75 इंच के साइज में मिल रहे हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 22,499 रुपये है। इनमें Dolby Atmos और HDR10+ जैसी हाईटेक फीचर्स के साथ Google TV प्लेटफॉर्म और बेज़ल-लेस डिजाइन भी शामिल है।

Image

Flipkart Super Cooling Days

Flipkart Super Cooling Days: गर्मियों की शुरुआत के साथ ही फ्लिपकार्ट पर समर कूलिंग सेल की शुरुआत हो गई है। यह सेल 16 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलने वाली है। इस सेल में Blaupunkt और Kodak दोनों ब्रांड्स अपने स्मार्ट टीवी की शानदार रेंज पर भारी डिस्काउंट दे रहे हैं। ये ऑफर 16 अप्रैल से 24 अप्रैल तक उपलब्ध रहेंगे और कीमतें 5,999 रुपये से शुरू हो रही हैं।

Blaupunkt टीवी की रेंज में Sigma, Full HD और QLED जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। QLED टीवी 43, 50, 55, 65 और 75 इंच के साइज में मिल रहे हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 22,499 रुपये है। इनमें Dolby Atmos और HDR10+ जैसी हाईटेक फीचर्स के साथ Google TV प्लेटफॉर्म और बेज़ल-लेस डिजाइन भी शामिल है, जो एक प्रीमियम व्यूइंग अनुभव प्रदान करते हैं। Sigma Android TV वेरिएंट में 40 वॉट के स्पीकर, 512MB रैम और 4GB स्टोरेज के साथ मल्टीपल पोर्ट्स की सुविधा दी गई है। ग्राहकों को SBI क्रेडिट कार्ड या EMI पर 10 प्रतिशत की तत्काल छूट भी मिलेगी।

Blaupunkt TV Sale Prices: किस टीवी पर कितना डिस्काउंट
Model IDकीमत ऑफर कीमत
24Sigma7076,4995,999
32CSG711110,7999,999
40Sigma703 BL13,99913,999
40CSG711215,49914,999
43CSG710517,49917,499
43QD705021,99920,999
50QD701026,99926,499
55QD702031,99930,999
65QD703043,99942,999
5024,99924,999

वहीं Kodak ने भी अपनी HD Ready, Full HD, 4K और QLED टीवी रेंज पर विशेष ऑफर दिए हैं। इनका QLED टीवी Google TV सपोर्ट के साथ 43 से लेकर 75 इंच तक के वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है।

Kodak TV Prices: किस टीवी पर कितना डिस्काउंट
Model ID कीमत ऑफर कीमत
24SE50026,3995,999
329X505110,4999,999
32HDX7XPRO9,7999,799
32SE5001BL8,4997,999
409X506115,49914,999
429X507115,99914,999
439X508116,99916,499
43MT505521,49920,999
43SE5004BL14,99914,499
50CAPROGT501224,99924,999
50MT501126,99925,999
55MT502230,99930,499
65MT503343,99941,999

कोडक की 9XPRO सीरीज एंड्रॉइड 11 आधारित है और इसमें डॉल्बी डिजिटल प्लस, नेटफ्लिक्स, क्रोमकास्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। CA PRO सीरीज 4K HDR10 डिस्प्ले, डॉल्बी ऑडियंस और गूगल असिस्टेंट के साथ 24,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं बजट बजट के लिए कोडक का स्पेशल मॉडल 24 इंच का स्मार्ट टीवी केवल ₹5,999 में मिल रहा है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article