टेक एंड गैजेट्स

Flipkart sale: फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल की घोषणा, सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन

Flipkart Republic Day sale, Flipkart Monumental Sale: सेल में iPhone 16 और MacBook Air Mini M2 जैसे डिवाइस पर कीमतों में भारी कटौती की उम्मीद है। इसके अलावा, इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी S23 और सैमसंग गैलेक्सी S24 5G सीरीज के स्मार्टफोन को आकर्षक कीमतों पर खरीदने का शानदार मौका है।

Image

Flipkart Republic Day sale

Flipkart Republic Day sale, Flipkart Monumental Sale: फ्लिपकार्ट मॉन्यूमेंटल सेल के नाम से अपनी नई रिपब्लिक डे सेल की घोषणा कर दी है। 14 जनवरी से 19 जनवरी तक चलने वाली इस ‘मोनुमेंटल सेल’ में फ्लिपकार्ट आईफोन से लेकर कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर दमदार डिस्काउंट देने वाला है।

सेल में iPhone 16 और MacBook Air Mini M2 जैसे डिवाइस पर कीमतों में भारी कटौती की उम्मीद है। इसके अलावा, इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी S23 और सैमसंग गैलेक्सी S24 5G सीरीज के स्मार्टफोन को आकर्षक कीमतों पर खरीदने का शानदार मौका है। बिक्री आधिकारिक तौर पर 14 जनवरी को शुरू होगी, लेकिन यदि आप प्लस मेंबर्स हैं, तो आप एक दिन पहले सेल का आनंद ले सकते हैं।

iPhone पर कितना मिलेगा डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट मॉन्यूमेंटल सेल (Flipkart Monumental Sale) में आईफोन 16 सीरीज को बहुत कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। सेल में आईफोन 16 प्रो पर 20 हजार रुपये तक डिस्काउंट लिया जा सकता है। इसके अलावा आप आईफोन 16 प्लस को 73,999 रुपये की कीमत में अपना बना सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आईफोन 16 को 63,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट सेल में आप iPhone 16 Pro Max को भी बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन को 1,27,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

इन स्मार्टफोन पर भी मिलेगा डिस्काउंट

आईफोन के अलावा सैमसंग एस 24 सीरीज (Samsung S24 Series) स्मार्टफोन को भी बहुत कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। CMF Phone 1 को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ मात्र 14,000 रुपये में खरीद सकते हैं। इस डिवाइस को जुलाई में भारत में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। सेल में MacBook M2 Air को मात्र 75,000 रुपये में खरीद सकते हैं, जो कि 16GB वैरिएंट के लिए मौजूदा 90,000 रुपये की कीमत से काफी कम है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article