खत्म होने वाली है Flipkart Big Billion Days Sale, गायब होने से पहले यहां देखें बेस्ट डील्स

यदि आप कोई स्मार्टफोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास अब सिर्फ 2 अक्टूबर तक का समय है। इसके बाद ये ऑफर्स खत्म हो जाएंगे और आपको अगली सेल का इंतजार करना पड़ेगा।

Flipkart की Big Billion Days Sale 2025 अब अपने आखिरी चरण में है। कंपनी की ओर दी गई जानकारी के अनुसार यह सेल 2 अक्टूबर 2025 को खत्म हो जाएगी। यह सेल 23 सितंबर से शुरू हुई थी, जबकि Flipkart Black और VIP सब्सक्राइबर्स को एक दिन पहले यानी 22 सितंबर से ही खास डील्स और ऑफर्स का एक्सेस मिल गया था।

Flipkart Big Billion Days Sale 2025

Flipkart Big Billion Days Sale 2025/Photo-Flipkart

इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स पर जबरदस्त छूट

इस सेल में Flipkart ने कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दिया है। इनमें स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, TWS हेडफोन्स, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, लैपटॉप और पीसी शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहकों को कैशबैक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर बैंक डिस्काउंट भी मिल रहे हैं। Flipkart ने सेल के दौरान iPhone सीरीज के साथ-साथ अन्य स्मार्टफोन्स पर भी शानदार छूट दी है। इनमें Samsung Galaxy S25+, Poco F7 5G और कई पॉपुलर ब्रांड्स शामिल हैं।

End of Feed