फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत आज यानी 22 सितंबर से ब्लैक मेंबर के लिए शुरू हो गई है और अन्य लोगों के लिए यह सेल आज राज से शुरू होगी। फ्लिपकार्ट हर साल iPhone को सबसे कम कीमत पर बेचने का दावा करता है लेकिन असली सच्चाई सेल शुरू होने के बाद पता चलती है।
flipkart big billion days iphone 16 pro price drop/Photo- Timesnowhindi
फ्लिपकार्ट के दावे
इस साल फ्लिपकार्ट ने iPhone 16 Pro को लेकर बड़े दावे किए थे। फ्लिपकार्ट ने अपने प्रमोशन में कहा था कि iPhone 16 Pro को 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा, लेकिन जब सेल शुरू हुई तो नई प्राइस 81,999 रुपये हो गई थी। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर शिकायतें भी की हैं।
फ्लिपकार्ट का बिग बिलियन डे धमाका
फिलहाल iPhone 16 Pro, जिसे 2024 में 1,19,999 रुपयेकी कीमत पर लॉन्च किया गया था, अब फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डे सेल में केवल इसे 74,900 में लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही बैंक ऑफर और कैशबैक डील्स भी मिलेंगी, जिससे कीमत और भी कम हो सकती है।
iPhone 16 Pro के फीचर्स
फोन में 6.3-इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है जिसके साथ 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें A18 Pro चिप है और 8GB रैम के साथ 128GB की बेस स्टोरेज मिलती है। फोन में 48MP का मेन कैमरा है। दूसरा लेंस भी 48MP का अल्ट्रा-वाइड और तीसरा लेंस 12MP का टेलीफोटो लेंस है।
iPhone 16 पर भी भारी छूट
iPhone 16, जिसकी लॉन्चिंग कीमत ₹79,999 थी, अब Apple Store Online पर 69,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डे सेल में यह 35% डिस्काउंट के साथ केवल 51,999 में उपलब्ध होगा। यहां भी बैंक ऑफर और कैशबैक डील्स की सुविधा मिलेगी।
