Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026: iPhone 17 से iPhone 18 Pro Max तक पर मिल रही छूट, जानें ऑफर

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 में iPhone 17, iPhone 15 समेत कई Apple फोन पर छूट मिल रही है। जानें SBI कार्ड डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और iCloud+ ऑफर।

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो गई है। यह फ्लिपकार्ट की दूसरी फेस्टिव सेल है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, स्मार्टवॉच, TWS ईयरबड्स और घरेलू उपकरणों तक पर छूट दी जा रही है। खास बात यह है कि सेल में Apple के कई iPhone मॉडल भी कम कीमत पर उपलब्ध हैं। इनमें iPhone 17, iPhone 15, iPhone 18 Pro Max, iPhone 18 Pro, iPhone 17 Pro Max, iPhone 17 Pro और iPhone Air शामिल हैं।

iPhone 18 Pro Max.

iPhone 17 पर मिल रहा है 20,000 रुपये तक का फायदा

iPhone खरीदने पर SBI कार्ड से 10% की छूट

फ्लिपकार्ट की इस सेल में iPhone खरीदने वाले ग्राहकों को चुनिंदा SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। SBI क्रेडिट कार्ड की EMI ट्रांजैक्शन पर भी यह ऑफर उपलब्ध है। इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर उसकी कीमत के साथ अधिकतम 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। हालांकि, कार्ड डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस की शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं।

End of Feed