नया स्मार्टफोन खरीदना है, बजट 15 हजार रुपये से ज्यादा नहीं है और फीचर्स भी अच्छे चाहिए? तो आपके लिए कई विकल्प मौजूद हैं। वैसे तो बाजार की हालत बहुत ही खराब है, क्योंकि मेमोरी संकट से पूरी दुनिया जूझ रही है, बावजूद इसके इस बजट में बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी, बेहतर कैमरा और ज्यादा स्टोरेज वाले फोन मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस फोन में क्या खास है और आपके लिए कौन-सा विकल्प बेहतर हो सकता है।
आपके लिए कौन-सा फोन बेहतर?
1. Motorola Moto G37 5G: ₹14,499
मोटोरोला का यह फोन 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.7 इंच की HD+ स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी 5,200mAh बैटरी लंबे इस्तेमाल में मदद कर सकती है। स्टीरियो स्पीकर और IP64 रेटिंग भी इसकी खूबियां हैं।
2.HMD Vibe2 5G: कीमत ₹13,999
HMD Vibe2 5G में 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन में 6.75 इंच की HD+ स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें Unisoc T8200 प्रोसेसर, 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी 6,000mAh बैटरी लंबे इस्तेमाल में मदद कर सकती है और 18W चार्जिंग का सपोर्ट भी है। फोन Android 16 पर चलता है और इसमें IP64 रेटिंग मिलती है।
3. Lava Bold N4 Pro 5G: ₹14,999
लावा का यह फोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 6.75 इंच की HD+ स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में Unisoc T8200 5G प्रोसेसर, 50MP का रियर कैमरा और 6,000mAh की बैटरी दी गई है। IP64 रेटिंग इसे धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा देती है। ज्यादा RAM और स्टोरेज चाहने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
4. AI+ Nova 2 Neo 5G: कीमत ₹12,999 से शुरू
AI+ Nova 2 Neo 5G में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6.745 इंच की HD+ स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 48MP का मेन कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा और 6,000mAh की बैटरी मिलती है। यह 18W चार्जिंग सपोर्ट करता है और Android 16 आधारित nxtOS पर चलता है। इसमें IP65 रेटिंग और स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है।
5. Mivi One 5G: ₹12,999
Mivi One 5G में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 6.745 इंच की HD+ स्क्रीन और 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। फोन में 6,000mAh की बैटरी और IP64 रेटिंग भी मिलती है। ज्यादा स्टोरेज और बड़ी बैटरी चाहने वाले यूजर्स इसे अपनी पसंद में रख सकते हैं।
आपके लिए कौन-सा फोन बेहतर?
अगर 5G और ज्यादा स्टोरेज आपकी प्राथमिकता है, तो HMD Vibe2 5G और AI+ Nova 2 Neo 5G पर विचार कर सकते हैं। ज्यादा RAM के लिए Lava Bold N4 Pro 5G एक विकल्प है, जबकि Motorola Moto G37 5G में 120Hz स्क्रीन और स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं।
