Man Who Invented Mobile Phone Is Devastated With This: मोबाइल फोन्स के साथ ये दिक्कत है कि लोग इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। ये कहना है उस शख्स का जिसने 50 साल पहले फोन का आविश्कार किया था। अमेरिकी इंजीनियर मार्टिन कूपर को फादर ऑफ द सेल फोन के नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने कहा कि ये छोटी सी डिवाइस अपार संभावनाओं वाली है और एक दिन ये लोगों का इलाज भी करने लगेगी। लेकिन यहां लोग फोन्स को लेकर कुछ ज्यादा ही पागल हुए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं उस समय बहुत दुखी हो जाता हूं जब भी कोई व्यक्ति सड़क पार करते समय मोबाइल देख रहा होता है और उसका ध्यान और कहीं नहीं होता।
अमेरिकी इंजीनियर मार्टिन कूपर को फादर ऑफ द सेल फोन के नाम से भी जाना जाता है।
कोई गाड़ी कुचल देगी तब समझ में आएगा
94 साल के मार्टिन कूपर ने एएफपी से बात करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, "जब कुछ लोगों को गाड़ियां कुचल देंगी, तब इन्हें समझ में आएगा।"कूपर भले ही ऐप्पल का फोन और स्मार्टवॉच इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनका कहना है कि जिस तरह मेरे नाती-पोते फोन का इस्तेमाल करते हैं वो मुझे कभी समझ नहीं आता। उन्होंने पुराना समय याद करते हुए बताया कि किस तरह वो लोगों से पहले मोबाइल फोन से बात किया करते थे, लेकिन अब जमाना पूरी तरह बदल गया है।
1973 में मोटोरोला के साथ बनाया था मोबाइल
कूपर ने दुनिया का पहला मोबाइल फोल 3 अप्रैल 1973 को बनाया था, लेकिन ये साइज में काफी बड़ा और भारी था। उस समय वो मोटोरोला के लिए काम कर रहे थे और यहीं से मोबाइल की शुरुआत हुई थी। आज के जमाने में ये मोबाइल्स बहुत स्मार्ट हो गए हैं जो ना सिर्फ कॉम्पैक्ट हैं, बल्कि हाइटेक हैं और खूब सारे एडवांस्ड फीचर्स के साथ आते हैं। कूपर ने कहा कि अब सेलफोन सिर्फ बात करते के लिए नहीं होते, इनसे कई सारे काम चुटकियों में किए जा सकते हैं। आने वाले समय में हम उम्मीद लगा सकते हैं कि किसी मर्ज को ठीक करने की काबीलियत भी रखेगा।
