Facebook और Instagram का सर्वर ग्लोबली हुआ डाउन, दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स हुए परेशान

मेटा के पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक का सर्वर एक बार फिर अचानक डाउन हो गया। दोनों ही प्लेटफॉर्म में यह आउटेज ग्लोबल देखने को मिला।

Facebook और Instagram का सर्वर दुनियाभर में एक बार फिर डाउन हो गया। इसकी वजह से इन पॉपुलर ऐप्स को इस्तेमाल करने वाले दुनिया भर के कई यूजर्स परेशान हैं। यूजर्स की फीड सही तरीके से लोड नहीं हो रही है और वे पोस्ट देख या शेयर नहीं कर पा रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्या इंस्टाग्राम पर देखने को मिल रही है, जहां लोग रील्स और अन्य पोस्ट शेयर करने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। फेसबुक पर भी इसी तरह की दिक्कतें सामने आई हैं। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को इस तरह की तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ चुका है।

Facebook down

फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर हुआ डाउन।

रिफ्रेश करने पर शो हो रहा ये मैसेज

फेसबुक यूजर्स जब पेज को रिफ्रेश करने पर उन्हें Sorry, Something Went Wrong लिखा हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ ही यह भी लिखा हुआ आ रहा है कि हम इस पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा। इस ग्लोबल आउटेज का बड़ा असर सोशल मीडिया में देखने को मिला। देखते ही देखते 'एक्स' पर #FacebookDown और #InstagramDown भी ट्रेंड होने लगा। इस पर दुनियाभर के लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

End of Feed