टेक एंड गैजेट्स

India Digital Fest: भारत में डिजिटल विज्ञापन की ग्रोथ कहीं ज्यादा, तेजी से बढ़ रहा है बाजार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 30, 2023, 01:15 PM IST

भारत में डिजिटल मार्केटिंग से होने वाली कमाई को लेकर India Digital Fest (IDF 2023) में इस क्षेत्र के दिग्गज लोगों ने खुलकर अपने विचार रखे हैं। सबसे पहला सवाल था कि भारत में विज्ञापन ने होने वाली कमाई का पैसा कहां जा रहा है ?

Image

डिजिटल के विज्ञापन ने होने वाली कमाई टीवी और अन्य माध्यम के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इंडिया डिजिटल फेस्ट 2023
  • डिजिटल विज्ञापन पर चर्चा
  • पैनल में शामिल हुए दिग्गज

India Digital Fest: कहां जा रहा है भारत के विज्ञापन का पैसा? इस बात का जवाब देते हुए डिजिटल एडवर्टाइजिंग के दिग्गज लोगों ने टाइम्स नेटवर्क के इंडिया डिजिटल फेस्ट में अपनी बात कही। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पैनल में मेडिसन वर्ल्ड और मेडिसन कम्युनिकेशन के फाउंडर, चेयरमैन और एमडी सैम बलसारा, आईपीजी मीडिया ब्रांड्स के सीईओ शशि सिन्हा, आईटीसी के सीएमओ शुवदीप बैनर्जी और टाइम्स नेटवर्क डिजिटल के प्रेसिडेंट और सीओओ रोहित चढ्ढा ने इस डिस्कशन में हिस्सा लिया।

टीवी की तुलना में ज्यादा है डिजिटल ऐड से कमाई

पैनल में एक्सपर्ट्स ने बताया कि डिजिटल के विज्ञापन से होने वाली कमाई टीवी और अन्य माध्यम के मुकाबले बहुत ज्यादा है। इसके अलावा ग्रोथ पर चर्चा करते हुए ये कहा गया है कि दुनिया भर के मुकाबले भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। एडएक्स की ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि बाकी बड़े देशों की तुलना में यहां डिजिटल विज्ञापन से कहीं ज्यादा कमाई होती है।

कमाई के लिए हम भी इस्तेमाल करते हैं गूगल

ब्रांडेड कंटेंट पर बात करते हुए रोहित चढ्ढा ने कहा कि हमारे साथ बाकी डिजिटल पब्लिशर्स भी इनकम बढ़ाने के लिए गूगल का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा डिजिटल मार्केटिंग में टीवी भी भूमिका भी चर्चा की गई।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article