बॉस ने WhatsApp पर ‘OK’ लिखा दिया तो भी छुट्टी पक्की नहीं! Boss Scam आपको बुरा फंसा देगा

बॉस से आपने WhatsApp पर छुट्टी मांगी और उन्होंने OK कह दिया, इसका मतलब यह नहीं कि आपकी छुट्टी मंजूर हो गई? Boss Scam ने रेलवे के एक कर्मचारी को चूना लगा दिया है।

आजकल ऑफिस के काम से लेकर छुट्टी मांगने तक के लिए WhatsApp का इस्तेमाल आम हो गया है। कर्मचारी बॉस को छुट्टी का मैसेज भेजते हैं और जवाब में ‘OK’ मिलते ही निश्चिंत हो जाते हैं। लेकिन सावधान! WhatsApp पर मिला ‘OK’ हमेशा छुट्टी की आधिकारिक मंजूरी नहीं माना जा सकता। CAT के एक मामले ने इस बात को साफ कर दिया है। यह मामला Boss Scam की याद भी दिलाता है, जहां भरोसेमंद दिखने वाले मैसेज को बिना जांचे सही मान लेना परेशानी में डाल सकता है।

Whatsapp OK Boss Scam

WhatsApp का ‘OK’ क्यों नहीं है काफी?

क्या है पूरा मामला?

यह मामला उत्तर मध्य रेलवे के एक कर्मचारी से जुड़ा है, जिसने अपनी छुट्टी दो दिन बढ़ाने की मांग की थी। कर्मचारी ने इस संबंध में अपने बॉस से संपर्क किया और WhatsApp पर जवाब में ‘OK’ मिलने के बाद छुट्टी को मंजूर समझ लिया। बाद में कर्मचारी ने अपने ट्रांसफर को चुनौती देते हुए केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) का दरवाजा खटखटाया। हालांकि, CAT ने उसकी याचिका खारिज कर दी।

End of Feed