EPFO ने UAN को लेकर किया बड़ा बदलाव, स्मार्टफोन में नहीं होगा ये ऐप तो हो जाएगी बड़ी मुश्किल

EPFO Rule Change: ईपीएफओ की तरफ से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर बनाने और एक्टिवेट करने के प्रोसेस के तरीके में एक बड़ा बदलाव किया गया है। EPFO ने UAN को बनाने का प्रॉसेस पहले से काफी ज्यादा आसान कर दिया है। इसका सीधा फायदा देश के करोड़ों लोगों को मिलने वाला है।

EPFO New Rule: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है। EPFO ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब EPFO ने UAN नंबर को जनरेट करने और उसे एक्टिवेट करने के लिए UMANG App को अनिवार्य कर दिया है। EPFO इसकी शुरुआत 7 अगस्त से करने जा रहा है। आइए आपको बदले हुए नियम की डिटेल जानकारी देते हैं।

EPFO

ईपीएफओ ने यूएएन को लेकर बदल दिए नियम। (फोटो क्रेडिट-iStock)

अब जरूरी होगा ये काम

आपको बता दें कि EPFO की तरफ से कुछ दिन पहले ही नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। 30 जुलाई को एक सर्कुलर जारी करके अपने ग्राहकों नए बदलाव के बारे में अपडेट किया गया था। नए नियम के मुताबिक अब EPFO मेंबर्स के लिए आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए अपना UAN जनरेट करना अनिवार्य हो गया है। इसके लिए उमंग ऐप का होना जरूरी है।

End of Feed