X पर फिर से दिखेंगी न्यूज हेडलाइंस, मस्क ने किया ऐलान

Elon Musk Says X Will Display News Headline: अक्टूबर में बदलाव के बाद, यूजर्स को वास्तव में टाइटल जानने या हेडलाइंस पढ़ने के लिए यूआरएल कार्ड पर क्लिक या टैप करना पड़ता था। अब फिर से हेडलाइन दिखनी शुरू हो जाएंगी।

Elon Musk Says X Will Display News Headline: अब X प्लटेफॉर्म पर फिर से न्यूज दिखेगी। एलन मस्क ने गुरुवार को कहा कि एक्स फिर से न्यूज हेडलाइंस दिखाना शुरू कर देगा। मस्क ने कहा कि अपकमिंग अपडेट में न्यूज आर्टिकल्स के साथ हेडलाइंस वापस आएंगी। हालांकि, हेडलाइंस अभी भी इमेज पर छाई रहेंगी। मस्क ने कहा कि प्लेटफॉर्म ने बेहतर एस्थेटिक्स के लिए पिछले महीने प्रीव्यू में यूआरएल के साथ टाइटल्स दिखाना बंद कर दिया था। लेकिन अब यह शुरू कर दिया जाएगा।

X पर फिर से दिखेंगी न्यूज हेडलाइंस, मस्क ने किया ऐलान

ये होंगे बदलाव

एक्स पर एक पोस्ट में, मस्क ने कहा कि अपकमिंग अपडेट में न्यूज आर्टिकल्स के साथ हेडलाइंस वापस आएंगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मालिक ने कहा, कि अपकमिंग रिलीज में, यूआरएल कार्ड की इमेज के ऊपरी हिस्से में टाइटल को ओवरले किया जाएगा।हालांकि, हेडलाइंस अभी भी इमेज पर छाई रहेंगी।मस्क ने कहा कि हर पिक्सेल मायने रखता है। अक्टूबर में बदलाव के बाद, यूजर्स को वास्तव में टाइटल जानने या हेडलाइंस पढ़ने के लिए यूआरएल कार्ड पर क्लिक या टैप करना पड़ता था।

End of Feed