टेक एंड गैजेट्स

एलन मस्क ने 'एक्स यूजर्स' को दिया झटका, महंगे किए ये सब्सक्रिप्शन प्लान

X Premium Plus subscription prices Hike: अमेरिका में प्रीमियम प्लस सर्विस की लागत 16 डॉलर से बढ़कर 22 डॉलर प्रति माह हो गई है। वार्षिक सदस्यता लागत 168 डॉलर से बढ़कर 229 डॉलर हो गई है। कंपनी के अनुसार, प्रीमियम प्लस अब पूरी तरह से विज्ञापन-मुक्त है, जो ब्राउजिंग को बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है।

Image

Elon Musk

X Premium Plus Subscription Prices Hike: टेक अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) ने 'एक्स यूजर्स' के लिए भारत और ग्लोबल स्तर पर टॉप-टायर सब्सक्रिप्शन सर्विस (प्रीमियम प्लस) की कीमतों में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। कीमतों में यह बढ़ोतरी मौजूदा और नए दोनों तरह के यूजर्स के लिए की गई है।

इतनी बढ़ी कीमत

अब भारत में प्रीमियम प्लस यूजर्स को 1,750 रुपये प्रति माह देने होंगे, पहले इसके लिए 1,300 रुपये देने होते थे। सर्विस की कीमत में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें 21 दिसंबर को लागू हो गई हैं। इसी तरह देश में सालाना प्रीमियम प्लस यूजर्स को 18,300 रुपये का भुगतान करना होगा, जो कि पहले 13,600 रुपये था।

2022 में टेक अरबपति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) के अधिग्रहण के बाद से यह अब तक सबसे बड़ी मूल्य वृद्धि है। भारत में बेसिक टियर सब्सक्रिप्शन रेट 243 रुपये और प्रीमियम टियर 650 रुपये को लेकर किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अमेरिका में प्रीमियम प्लस सर्विस की लागत 16 डॉलर से बढ़कर 22 डॉलर प्रति माह हो गई है। वार्षिक सदस्यता लागत 168 डॉलर से बढ़कर 229 डॉलर हो गई है। कंपनी के अनुसार, प्रीमियम प्लस अब पूरी तरह से विज्ञापन-मुक्त है, जो ब्राउजिंग को बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है।

कंपनी ने कहा, "प्रीमियम प्लस सब्सक्राइबर्स, प्रीमियम से ज्यादा बेहतर सर्विस का एक्सपीरियंस ले सकेंगे। प्लस यूजर्स कई नए फीचर्स जैसे रडार, ग्रोक एआई मॉडल पर हाई लिमिट का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि प्लेटफॉर्म पर आपको सबसे बेहतर सर्विस मिल रही है।

बढ़ी हुई कीमत हमें प्रीमियम प्लस को समय के साथ और बेहतर बनाने में अधिक निवेश करने की अनुमति देती है।" कंपनी ने कहा, "आपकी प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन फीस नई और ज्यादा इक्विटेबल सिस्टम को लेकर योगदान देने में अहम होगी, जहां क्रिएटर की अर्निंग उनके द्वारा एक्स पर लाई गई वैल्यू से जुड़ी होगी।"

इनपुट- आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article