टेक एंड गैजेट्स

Viral हुआ एलन मस्क-डोनाल्ड ट्रंप का धांसू डांस वीडियो, क्या आपने देखा

Elon Musk Donald Trump Viral Dance Video: 14 अगस्त को एलन मस्क ने एक एआई-जनरेटेड वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मशहूर बी जीस ट्रैक 'स्टेइन अलाइव' पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को एक दिन बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने भी एक्स पर शेयर किया था।

Image

Elon Musk Donald Trump (image-X)

Elon Musk Donald Trump Dance Video: 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने खुलकर रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प का सपोर्ट किया है। फॉक्स न्यूज का दावा है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने यह चुनाव जीत लिया है। इस पर सोशल मीडिया पर कई दिग्गज नेताओं और टेक लीडर्स ने भी ट्रम्प को बधाई दी है। लेकिन इन सबके बीच एलन मस्क का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह मस्क के साथ ठुमका लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

हेटर्स कहेंगे ये AI है- मस्क

14 अगस्त को एलन मस्क ने एक एआई-जनरेटेड वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मशहूर बी जीस ट्रैक 'स्टेइन अलाइव' पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने चुटकी लेते हुए लिखा था कि हेटर्स कहेंगे ये AI है। इस वीडियो को एक दिन बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने भी एक्स पर शेयर किया था।

अब नेटिजेंस ले रहे चुटकी

मस्क द्वारा शेयर की गई 36 सेकेंड की इस वीडियो को एआई द्वारा बनाया गया था। लेकिन इसे मस्क और ट्रंप की दोस्ती के दौर पर देखा गया था। इस वीडियो में Musk और ट्रंप का अवतार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। इसके अलावा आज भी मस्क ने ट्रम्प के साथ फोटो पोस्ट की है और लिखा है कि भविष्य ऐसा होगा।

ट्रम्प का खुलकर किया सपोर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में अरबपति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प का खुलकर सपोर्ट किया। वह एक्स पर इंटरव्यू करने से लेकर कई और मौकों पर ट्रम्प के साथ नजर आए। अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में अभी तक अघोषित जीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने आज एक जश्न भरे भाषण में अरबपति एलन मस्क की खूब तारीफ की। अपने अपने भाषण में मस्क के प्रति आभार व्यक्त किया, उन्हें "एक अद्भुत व्यक्ति" बताया और अभियान के दौरान उनके साथ बिताए समय को याद किया। बता दें कि हाल ही में ट्रम्प ने स्पेसएक्स के लॉन्च को देखने के बाद कहा, "केवल एलन ही ऐसा कर सकते हैं।" "इसलिए मैं आपसे प्यार करता हूं, एलन।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article