क्या फोन में दो SIM लगाने की वजह से जल्दी खत्म होती है बैटरी? जानें बैटरी सेविंग के सबसे आसान तरीके

जब आप फोन में दो SIM लगाते हैं, तो फोन को दोनों मोबाइल नेटवर्क से जुड़े रहना पड़ सकता है। इससे फोन का नेटवर्क सिस्टम ज्यादा काम कर सकता है और बैटरी की खपत बढ़ सकती है।

आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन में दो SIM लगाने की सुविधा मिलती है। कई लोग एक SIM का इस्तेमाल निजी काम के लिए और दूसरी SIM का इस्तेमाल ऑफिस या इंटरनेट चलाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि दो SIM इस्तेमाल करने पर फोन की बैटरी जल्दी खत्म होती है? क्या 5G नेटवर्क चलाने से भी बैटरी ज्यादा खर्च होती है?

Smartphone Tips (15)

फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने के पीछे एक नहीं, बल्कि कई कारण हो सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

इसका जवाब है, हां, कुछ हालात में ऐसा हो सकता है। हालांकि, हर फोन में दो SIM लगाने या 5G इस्तेमाल करने से बैटरी तेजी से खत्म हो, यह जरूरी नहीं है। बैटरी कितनी देर चलेगी, यह फोन के मॉडल, नेटवर्क की स्थिति और आपके इस्तेमाल पर भी निर्भर करता है।

End of Feed