Disney+ Hotstar हुआ ठप, अकाउंट एक्सेस और वीडियो स्ट्रीम नहीं कर पा रहे यूजर्स

disney+ hotstar down in india: यह समस्या बुधवार को करीब 12:35 PM IST पर शुरू हुई और दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों के लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। ऐप और वेबसाइट पर जानें पर यूजर्स को एरर का मैसेज मिल रहा है।

Disney+ Hotstar Down: वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सर्विस बुधवार दोपहर भारत में ठप हो गई। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इस समस्या के बारे में जानकारी दी है। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म मोबाइल, वेब और स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध है, लेकिन ऐसा लगता है कि यह सर्विस वेब और बड़े स्क्रीन वाले डिवाइसों पर एक्सेस नहीं हो पा रही है। आउटेज ट्रैकर डाउनडिटेक्टर ने भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार डाउन की पुष्टि की है।

Disney+Hotstar

Disney+Hotstar

ऐप और वेबसाइट पर जानें पर यूजर्स को यह मैसेज दिखाई दे रहा है, “कुछ गलत हुआ है, हम इस वीडियो को अब नहीं चला पा रहे हैं।” इसके अलाा प्लेटफॉर्म यूजर्स अकाउंट को फिर से एक्टिवेट करने या मदद लेने का ऑप्शन भी दे रहा है।

End of Feed