SKOAR! College Cup Delhi Edition: 30 लाख के प्राइज पूल के साथ देश का सबसे बड़ा कॉलेज ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट शुरू

भारत में ई-स्पोर्ट्स का क्रेज लगातार बढ़ रहा है, और अब कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा मौका लेकर आया है SKOAR! College Cup Delhi Edition 2025। Digit और Times Network द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट देश का सबसे बड़ा कॉलेज ई-स्पोर्ट्स इवेंट माना जा रहा है, जिसमें ₹30 लाख का प्राइज पूल रखा गया है। BGMI और VALORANT जैसे पॉपुलर गेम्स के साथ यह प्रतियोगिता दिल्ली-NCR के गेमर्स को प्रोफेशनल ई-स्पोर्ट्स की दुनिया में कदम रखने का शानदार मौका देने वाली है।

दिल्ली-NCR में कॉलेज ई-स्पोर्ट्स को नई ऊर्जा देने के लिए Digit और Times Network ने SKOAR! College Cup Delhi Edition 2025 की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। यह देश का सबसे बड़ा कॉलेज-लेवल ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट माना जा रहा है, जिसमें कुल 30 लाख रुपये का विशाल प्राइज पूल रखा गया है। इस इवेंट को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए Oppo और SanDisk भी पार्टनर के रूप में जुड़े हैं, जिससे इसकी पहुंच और प्रभाव दोनों बढ़ने वाले हैं।

SKoar

तेजी से बढ़ रहा ई-स्पोर्ट्स

इस पहल का मकसद कॉलेज स्टूडेंट्स को ई-स्पोर्ट्स करियर की ओर प्रेरित करना और उन्हें एक प्रोफेशनल मंच देना है। आयोजकों के मुताबिक, यह टूर्नामेंट छात्रों को न सिर्फ प्रतिस्पर्धा का मौका देगा बल्कि उन्हें ई-स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को समझने और उसमें आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर भी प्रदान करेगा। प्रतियोगिता में भारत के दो सबसे पॉपुलर गेम VALORANT और BGMI शामिल किए गए हैं, जिससे मुकाबलों का स्तर काफी ऊंचा और रोमांचक रहने की उम्मीद है।

End of Feed