टेक एंड गैजेट्स

एआई डाटासेंटर क्लस्टर बनाएगा CTRLs, 10,000 करोड़ रुपये का होगा निवेश

CTRLs AI Datacentre Cluster: प्रस्तावित ‘एआई डेटासेंटर क्लस्टर’ की क्षमता 400 मेगावाट होगी, जिसमें 10,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस परियोजना से 3,600 नौकरियों (प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष) का सृजन होगा। इससे कर राजस्व में वृद्धि के जरिये राज्य की अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

Image

Image: Unsplash

CTRLs AI Datacentre Cluster: सीटीआरएलएस डाटासेंटर्स लिमिटेड ने 10,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ राज्य में अत्याधुनिक ‘एआई डाटासेंटर क्लस्टर’ स्थापित करने के लिए तेलंगाना सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया कि दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) से इतर इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया।

10,000 करोड़ रुपये का होगा निवेश

प्रेस रिलीज में कहा गया, ‘‘ प्रस्तावित ‘एआई डेटासेंटर क्लस्टर’ की क्षमता 400 मेगावाट होगी, जिसमें 10,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस परियोजना से 3,600 नौकरियों (प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष) का सृजन होगा। इससे कर राजस्व में वृद्धि के जरिये राज्य की अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।’’

विज्ञप्ति में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री डी. श्रीधर बाबू के हवाले से कहा गया, ‘‘ सीटीआरएलएस के साथ यह सहयोग तेलंगाना को डिजिटल बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी में वैश्विक स्तर पर अग्रणि बनाने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ‘एआई डेटासेंटर क्लस्टर’ न केवल राज्य की आईटी क्षमताओं को बढ़ाएगा बल्कि रोजगार के पर्याप्त अवसर भी सृजित करेगा, जो समावेशी विकास के हमारे दृष्टिकोण में योगदान देगा।’’

सीटीआरएलएस डाटासेंटर्स लिमिटेड के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीधर पिन्नापुरेड्डी ने कहा, ‘‘ हम इस परिवर्तनकारी परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए तेलंगाना सरकार के साथ सहयोग कर खुश हैं। ‘एआई डेटासेंटर क्लस्टर’ नवाचार, स्थिरता तथा डिजिटल बुनियादी ढांचे में नए मानक स्थापित करेगा। हमें तेलंगाना की विकास गाथा में योगदान देने पर गर्व है।’’

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article