Crowdstrike Issue: आज सुबह 10 बजे के आस पास माइक्रोसॉफ्ट ने एक अपडेट जारी किया जिसके बाद लैपटॉप में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) की समस्या की शुरुआत हुई। अब हालात बद से बदतर हो चुके हैं और दुनिया भर में इस वक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर फ्लाइट्स तक बुरी तरह प्रभावित हुए हैं जिसकी वजह से दुनिया नेटवर्क लॉकडाउन की तरफ जाती हुई नजर आ रही है। दुनिया भर में लगभग 80% लैपटॉप और PC डिवाइस माइक्रोसॉफ्ट विंडोज पर ही काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि BSOD आखिर होता क्या है और यह क्यों होता है? इस मामले में साइबर सिक्योरिटी कंपनी क्राउडस्ट्राइक (Crowdstrike) का नाम भी सामने आ रहा है।
माइक्रोसॉफ्ट के इस बग को क्यों कहां जा रहा है मौत "Death"
क्या है BSOD?
जब लैपटॉप सही से ऑपरेट नहीं कर पाता और किसी वजह से काम करने में बार-बार अड़चन आने लगती है तो लैपटॉप पर नीली स्क्रीन दिखाई देने लगती है और सिस्टम रुक जाता है। इसी स्क्रीन को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) कहा जाता है। किसी बग की वजह से, वायरस की वजह से, ड्राईवर खराब होने जैसे कारणों की वजह से भी लैपटॉप BSOD का शिकार हो जाता है। इस मामले में क्राउडस्ट्राइक (Crowdstrike) के अपडेट में एक बग था जिसकी वजह से लैपटॉप और विंडो डिवाइसेज पर BSOD की समस्या आने लगी।क्या है क्राउडस्ट्राइक?
क्राउडस्ट्राइक को एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी के रूप में जाना जाता है। यह कंपनी एंडपॉइंट डिटेक्शन एंड रिस्पांस (EDR) सोल्यूशंस ऑफर करती है। किसी भी संस्था या कंपनी को साइबर सुरक्षा प्रदान करने में EDR सिस्टम्स का बहुत बड़ा हाथ होता है। क्राउडस्ट्राइक अपने EDR सिस्टम में भी अपडेट कर रही थी और इसी दौरान लैपटॉप में विंडोज क्रैश करने लगी। दुनिया भर के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर इस वक्त लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज पर चलने वाला कोई भी सिस्टम काम नहीं कर रहा है।
