पुराना स्मार्टफोन बेचना है तो ये 4 काम जरूर करें, वरना बाद में बढ़ सकती है मुसीबत

साइबर एक्सपर्ट भी लोगों को फोन बेचने से पहले अच्छे से सफाई करने की सलाह देते हैं ताकि किसी भी तरह से पर्सनल डेटा को रिस्टोर न किया जा सके। अगर आप इसे इग्नोर करते हैं तो आपकी मुसीबत बढ़ सकती है।

अक्सर देखा जाता है कि लोग नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद या फिर उससे पहले अपना पुराना स्मार्टफोन बेज देते हैं। अगर आप भी अपना पुराना फोन बेचने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल कई बार लोग जल्दबाजी में बिना ठीक से डेटा रिमूव किए ही फोन बेच देते हैं जिसकी वजह से बाद में प्राइवेसी ब्रीच होने समेत दूसरी कई समस्याएं भी हो जाती हैं। पुराने स्मार्टफोन में हमारी कई सारी पर्सनल चीजें होती है इसलिए फोन की अच्छे से सफाई जरूरी है। अगर आपको लगता है कि सिर्फ गैलरी से फोटो वीडियो डिलीट कर देने से फोन से डाटा हट जाता है तो ऐसा नहीं है। अगर आप इन चीजों को सही तरीके नहीं हटाते हैं तो साइबर फ्रॉड का खतरा बढ़ सकता है।

Smartphone  Sale

स्मार्टफोन बेचने के दौरान आपको बेहद ऐहतियात बरतने की जरूरत है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

साइबर एक्सपर्ट भी लोगों को फोन बेचने से पहले अच्छे से सफाई करने की सलाह देते हैं ताकि किसी भी तरह से पर्सनल डेटा को रिस्टोर न किया जा सके। अगर आप इसे इग्नोर करते हैं तो फोन बेचने के बाद आपकी पर्सनल जानकारी किसी गलत हाथ में लग सकती है जिससे आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। आइए आपको बताते हैं कि फोन बेचने से पहले आपको किन-किन स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए।

End of Feed