टेक एंड गैजेट्स

CMF Phone 2 Pro: 28 अप्रैल को होगा भारत में लॉन्च, मिलेगा Dimensity 7300 Pro चिपसेट

CMF Phone 2 Pro: CMF Phone 2 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसका नया MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर है। यह चिपसेट पुराने वर्जन की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा एफिशिएंसी के साथ आता है। इसमें सीपीयू परफॉर्मेंस दस प्रतिशत तक बेहतर है जिससे फोन की स्पीड पहले से ज्यादा तेज हो जाती है।

CMF Phone 2 Pro

CMF Phone 2 Pro

CMF Phone 2 Pro: ब्रिटिश टेक ब्रांड Nothing की सब-ब्रांड CMF ने अपने नए स्मार्टफोनCMF Phone 2 Pro की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। यह स्मार्टफोन भारत में 28 अप्रैल को शाम 6:30 बजे लॉन्च होने को तैयार है। खास बात ये है कि इसमें नया MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया जाएगा, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक दमदार विकल्प बना सकता है।

ये भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया दमदार 5G फोन, कम कीमत में मिलते हैं फ्लैगशिप वाले फीचर्स

कितना दमदार है MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर

CMF Phone 2 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसका नया MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर है। यह चिपसेट पुराने वर्जन की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा एफिशिएंसी के साथ आता है। इसमें सीपीयू परफॉर्मेंस दस प्रतिशत तक बेहतर है जिससे फोन की स्पीड पहले से ज्यादा तेज हो जाती है। ग्राफिक्स रेंडरिंग में भी पांच प्रतिशत तक सुधार किया गया है जिससे गेम खेलते वक्त या वीडियो एडिट करते समय स्मूद अनुभव मिलेगा।

यह चिपसेट लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर आधारित है जो इसे न सिर्फ पावरफुल बनाता है बल्कि बैटरी की खपत भी कम करता है। यानी अब फोन ज्यादा देर तक चलेगा और हीटिंग की समस्या भी कम होगी।

BGMI यूजर्स के लिए क्यों है बेस्ट?

कंपनी का कहना है कि CMF फोन 2 प्रो को "सेगमेंट का बेस्ट गेमिंग फोन" है। यह डिवाइस बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) पर 120 FPS गेमप्ले को सपोर्ट करेगा, जो मोबाइल गेमर्स के लिए बेहद शानदार विजुअल पेश करेगा।

CMF अपने नए स्मार्टफोन Phone 2 Pro को "सेगमेंट का सबसे बेहतरीन गेमिंग फोन" कहकर प्रमोट कर रहा है। खास बात ये है कि यह डिवाइस Battlegrounds Mobile India (BGMI) जैसे पॉपुलर गेम में 120 FPS तक का सपोर्ट देगा, जिससे गेमिंग अनुभव बेहद स्मूद और विजुअली शानदार हो जाएगा।

कंपनी का कहना है कि CMF Phone 2 Pro को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो हाई-परफॉर्मेंस मोबाइल गेमिंग चाहते हैं लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते।

गेमिंग को और बेहतर बनाने वाले कुछ प्रमुख फीचर्स में शामिल हैं फास्ट रिस्पॉन्स देने वाला 1000 Hz टच सैंपलिंग रेट, जिससे हर टच कमांड तुरंत रजिस्टर होता है और गेमिंग कंट्रोल और भी सटीक हो जाता है। इसके अलावा, फोन में नेटवर्क परफॉर्मेंस को 53 प्रतिशत तक बेहतर किया गया है जिससे ऑनलाइन गेमिंग के दौरान लैग और पिंग की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है।

लेटेस्ट न्यूज

Vishal Mathel
Vishal Mathel Author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article