CMF Phone 2 Pro: लंदन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नथिंग ने 28 अप्रैल को CMF Phone 2 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। यह डिवाइस CMF द्वारा पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जैसा कि कंपनी के लेटेस्ट ट्वीट में बताया है। कंपनी ने फोन को, "रोशनी, गहराई और विस्तार के लिए बनाया गया। अंदर से बाहर तक फिर से डिजाइन किया गया। CMF Phone 2 Pro।" कोट के साथ पोस्ट किया है।
CMF Phone 2 Pro
संभावित स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो
- रैम: अधिकतम 8GB
- स्टोरेज: अधिकतम 256GB
- रियर कैमरा: 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर (1/1.57 इंच), 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा (119.5 डिग्री व्यू), 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा (2x ऑप्टिकल जूम)
- बैटरी: 5000mAh
- चार्जिंग: 33 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग
ये भी पढ़ें: HD वीडियो कॉलिंग वाले टॉप-5 ऐप, WhatsApp लगेगा फीका
फ्लैगशिप वाला होगा कैमरा
जहां तक कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात है, CMF Phone 2 Pro में एक टेलीफोटो सेंसर और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा। लेटेस्ट लीक के अनुसार, इस डिवाइस में 50MP 1/1.57 इंच सेंसर, 50MP टेलीफोटो कैमरा 2x ऑप्टिकल जूम के साथ और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। इस फोन की कीमत 30 से 40 हजार के बीच हो सकती है।
डिजाइन और कस्टमाइजेशन
नथिंग ने स्मार्टफोन के डिजाइन को भी टीज किया है, जिसमें कंपनी ने स्मार्टफोन के फ्रंट, बैक और साइड प्रोफाइल की टीजर इमेज शेयर की है। फ्रंट पर, यह स्मार्टफोन फ्लैट-स्टाइल डिस्प्ले के साथ यूनिफॉर्म बेजल्स और पंच-होल कैमरा के साथ आ सकता है। CMF Phone 2 Pro में फ्लैट साइड रेल डिजाइन और एक स्लीक बिल्ड की संभावना है, जो इसे एक प्रीमियम फील देगा।
परफॉर्मेंस और गेमिंग
नथिंग ने हाल ही में पुष्टि की है कि आने वाला CMF Phone 2 Pro को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो (MediaTek Dimensity 7300 Pro SoC) (सिस्टम-ऑन-चिप) के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, यह चिप Dimensity 7300 से 10 प्रतिशत तेज CPU परफॉर्मेंस और 5 प्रतिशत ग्राफिक सुधार प्रदान करती है, जो CMF Phone 1 में इस्तेमाल की गई थी।
