टेक सेक्टर में बड़ी छंटनी की तैयारी, 15000 से ज्यादा लोगों को निकालेगा Intel

Intel Layoff Announcement: कंपनी 2025 तक अपने खर्च को सालाना 17 प्रतिशत घटाकर 21.5 बिलियन डॉलर करने की उम्मीद कर रही है। लेकिन अब कंपनी खर्च को कम करने के लिए छंटनी कर रही है। इंटेल ने कहा कि अधिकांश छंटनी वर्ष के अंत तक पूरी हो जाएगी।

Intel Layoff Announcement: पॉपुलर चिप मेकर इंटेल ने 15,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा कर दी है। कंपनी 2024 के अंत तक कर्मचारियों की छंटनी करेगी। अमेरिकी चिप निर्माता ने कहा कि वह वित्तीय सुधार की योजना बना रहा है। बता दें कि 29 जून तक इंटेल में करीब 116,500 कर्मचारी काम करते हैं।

End of Feed