Anand Mahindra: पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में जब लक्ष्य सेन और जोनेटन क्रिस्टी का मुकाबला हुआ तो अपने प्रदर्शन से लक्ष्य सेन ने लोगों को हैरान कर दिया। मैच के दौरान लक्ष्य ने 21-18 और 21-12 की बढ़त से मैच जीत लिया। इस दौरान उन्होंने एक जबरदस्त बिहाइंड-द-बैक (Behind The Back) शॉट मारा जिसकी तारीफ दुनिया भर में हो रही है। इस मौके पर आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट साझा किया है जिसे लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं और एक बार फिर आनंद महिंद्रा अपने जबरदस्त ट्वीट से चर्चा में आ गए हैं।
आनंद महिंद्रा ने क्या कहा?
लक्ष्य सेन के बिहाइंड-द-बैक शॉट का जवाब जोनेटन क्रिस्टी के पास नहीं था और इस शॉट ने अन्य लोगों को भी हक्का-बक्का कर दिया था। इसी शॉट के बारे में बात करते हुए आनंद महिंद्रा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जोनेटन क्रिस्टी के पास एक ही रास्ता है कि वह विरोध करते हुए लक्ष्य सेन के खिलाफ केस फाइल करें कि वह तीन हाथों से खेल रहे हैं।
वायरल हुआ ट्वीट
आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर प्यार बरसाया है और लोग इस ट्वीट पर बहुत ही दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने यह मैच लाइव देखा। यह नया भारत है, अप्रचलित, आक्रामक, ऊर्जा से भरपूर और साधन संपन्न। एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा ‘बिल्कुल, यह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का सीक्रेट वेपन है, ब्रह्मास्त्र’। एक कमेन्ट ने लक्ष्य की जबरदस्त परफॉरमेंस के बारे में हैरानी जताते हुए कहा ‘मैं 10 मिनट पैरों पर सही से खड़ा नहीं हो सकता, ये लोग लगातार अपने अंगूठों पर कैसे उड़ रहे हैं।
