Humanoid Robot: टेक्नोलॉजी एक ऐसा क्षेत्र जहां हर दिन नए अपग्रेड्स देखने को मिलते हैं। टेक्नोलॉजी की दुनिया में कुछ भी संभव हो सकता है। आए दिन हमें टेक्नोलॉजी से जुड़ी नई-नई चीजें देखने और सुनने को मिलती हैं। अब ऐसी खबर सामने आई जिसे सुनकर शायद आपके होश उड़ जाएं और आपको भरोसा न हो। अगर हम आपसे कहें कि भविष्य में इंसानों के साथ साथ रोबोट भी बच्चे पैदा करें तो आप क्या सोचेंगे? शायद आपको इस पर विश्वास नहीं होगा लेकिन ऐसा हो सकता है।
बहुत जल्द हमें ऐसे रोबोट्स देखने को मिल सकते हैं जिनमें इंसानों की तरह बच्चे तो जन्म देने की क्षमता होगा।(फोटो सोर्स- Unplash)
दरअसल चीन एक ऐसी टेक्नोलॉजी तैयार कर रहा है जिससे रोबोट के जरिए बच्चे पैदा किए जा सकेंगे। चीन इस समय एक ऐसे रोबोट पर काम कर रहा है जो ठीक इंसानों की तरह बैचा बैदा कर सकेगा। इस ह्यूमनाइड रोबोट में इंसानों की तरह गर्भ धारण करने की क्षमता होगी। अगर चीन इस तरह का रोबोट तैयार कर पाता है तो यह पूरी दुनिया के लिए सबसे ज्यादा हैरान करने वाला आविष्कार हो सकता है।
रोबोट में होगा कृत्रिम कोख
रिपोर्ट के मुताबिक इस ह्यूमनाइड रिबोट में गर्भ धारण करने के लिए आर्टिफिशियल वूम्ब या कृत्रिम कोख लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि ह्यूनाइड रोबोट करीब 10 महीने तक बच्चे को गर्भ में पाल सकती है। इस प्रेग्नेंसी रोबोट को तैयार करने का काम चीन की ग्वांगझोऊ शहर की काइवा टेक्नोलॉजी नाम की कंपनी कर रही है। इसके संस्थापक डॉक्टर झंग किफेंग के मुताबिक इस रोबोट में गर्भ धारण के लिए आर्टिफिशियल वूम्ब का इस्तेमाल होगा।
रोबोट में होगी सभी जरूरी सप्लाई
डॉक्टर झांग के अनुसार इस आर्टिफिशियल वूम्ब में भ्रूण को जीवित रखने के लिए वही पोषण और ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी जो एक मां के गर्भ में मिलता है। टेक्नोलॉजी बेस्ड यह गर्भाशय 10 महीने तक बच्चे को गर्भ में पाल सकेगा और साथ ही उसके जीवन के लिए जरूरी सभी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होगा। रिसर्चर्स की मानें तो यह एडवांस टेक्नोलॉजी सरोगेसी कराने वाले लोगों के लिए एक बेहद सस्ता विकल्प हो सकता है।
