चीन में रोबोट के लिए बनेगा 'Aadhaar Card', शुरू किया अनोखा डिजिटल ID सिस्टम

जैसे-जैसे AI और ह्यूमनॉइड रोबोट्स का इस्तेमाल बढ़ेगा, उनकी जवाबदेही और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी होगा। चीन की यह पहल भविष्य में रोबोट्स के लिए वैसी ही पहचान व्यवस्था बना सकती है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा चीन अब एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। चीन ने ह्यूमनॉइड रोबोट्स के लिए एक राष्ट्रीय डिजिटल पहचान प्रणाली (जैसा कि भारत में आधार कार्ड है) शुरू की है, जिसके तहत हर AI-संचालित रोबोट को एक यूनिक 29 अंकों का पहचान नंबर दिया जाएगा। यह पहचान संख्या रोबोट के लिए एक तरह के डिजिटल पासपोर्ट का काम करेगी, जो उसके निर्माण से लेकर उपयोग, मरम्मत और अंततः रिटायरमेंट तक उसका पूरा रिकॉर्ड रखेगी।

humanoids with unique code

चीन में रोबोट के लिए बनेगा 'Aadhaar Card', शुरू किया अनोखा डिजिटल ID सिस्टम/Photo-ai

क्या है नया डिजिटल ID सिस्टम?

चीन ने इस पहल को "Humanoid Full Lifecycle Management Service Platform" नाम दिया है। इसके तहत देश में बनने वाले प्रत्येक ह्यूमनॉइड रोबोट को एक विशेष पहचान कोड आवंटित किया जाएगा। इस कोड की मदद से रोबोट के पूरे जीवनचक्र पर नजर रखी जा सकेगी। सरकारी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस प्रणाली का उद्देश्य तेजी से बढ़ रहे ह्यूमनॉइड रोबोट उद्योग में बेहतर निगरानी, मानकीकरण और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

End of Feed