मोबाइल यूजर्स को एक और बड़ा झटका, कम हो गई सस्ते रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी

महंगे रिचार्ज प्लान्स मोबाइल यूजर्स के लिए एक बड़ी परेशान बन चुके हैं। टेलिकॉम कंपनिया अपने पोर्टफोलियो में लगातार बदलाव कर रही है। इस बीच एक सस्ते रिचार्ज प्लान में बदलाव किया गया है जिससे लाखों मोबाइल यूजर्स प्रभावित होने वाले हैं। अब आपको सस्ते प्लान में कम वैलिडिटी मिलेगी।

Recharge Plan Validity Reduced: रिचार्ज प्लान्स की बढ़ी हुई कीमतों में मोबाइल यूजर्स को परेशान कर रखा है। मोबाइल फोन्स के लिए हर महीने महंगे रिचार्ज प्लान्स लेना करोड़ों लोगों के लिए एक मुसीबत वाला काम बन चुका है। निजी टेलिकॉम कंपनियों की तरफ से रिचार्ज प्लान्स महंगे किए जाने के बाद मोबाइल यूजर्स सस्ते प्लान्स के लिए BSNL की तरफ शिफ्ट हो रहे थे। लेकिन, अब सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने भी अपने भाव दिखाए शुरू कर दिए हैं। BSNL ने एक बार फिर से ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है। कंपनी ने अपने एक और सस्ते प्लान्स में बड़ा बदलाव किया है। इससे करोड़ों मोबाइल यूजर्स पर असर पड़ने वाला है।

Recharge Plan

अब यूजर्स को सस्ते प्लान में कम वैलिडिटी मिलेगी।(फोटो क्रेडिट-iStock)

आपको बता दें कि सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल की तरफ से कुछ जुलाई के महीने में अपने 197 रुपये के प्लान में बड़ा बदलाव किया गया था। कंपनी ने इस प्लान में मिलने वाले बेनिफ्ट्स में भारी कटौती की थी। अब बीएसएनएल की तरफ से एक और सस्ते रिचार्ज प्लान के ऑफर्स में बदलाव किया गया है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

End of Feed