ChatGPT Down: ठप पड़ा चैटजीपीटी, हजारों यूजर्स नहीं कर पा रहे इस्तेमाल, OpenAI ने बताया ये कारण

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 88% यूजर्स ChatGPT को बिल्कुल एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। OpenAI की कई सर्विस इस आउटेज से प्रभावित हुई हैं। यूजर्स को ChatGPT में लॉगिन, रिस्पॉन्स और API एक्सेस में दिक्कतें आ रही हैं। Sora जैसे नए टूल्स भी काम नहीं कर रहे हैं।

ChatGPT Down: बुधवार को OpenAI की सर्विस एक बार फिर बड़े स्तर पर ठप हो गई हैं। दुनिया भर के यूजर्स ChatGPT, Sora और GPT API के इस्तेमाल में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। यह इस महीने की दूसरी बड़ी आउटेज है, जिसने प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डाउन डिटेक्टर ने भी OpenAI डाउन होने की पुष्टि की है।

chatgpt

वेबसाइट को ट्रैक करने वाली कंपनी डाउन डिटेक्टर ने भी OpenAI के ठप होने की पुष्टि की है।

दुनियाभर में यूजर्स को हो रही परेशानी

इस आउटेज का असर ग्लोबल स्तर पर देखा जा रहा है। खासकर अमेरिका, यूरोप और एशिया के यूजर्स जिसमें भारत भी शामिल है, ने ChatGPT के काम न करने की शिकायतें दर्ज की हैं। वेबसाइट को ट्रैक करने वाली कंपनी डाउन डिटेक्टर ने भी OpenAI के ठप होने की पुष्टि की है। इसके अनुसार, OpenAI डाउन होने से सबसे ज्यादा चैटजीपीटी में 91% यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं वेबसाइट के लिए 5% और लॉगिन की दिक्कतों को लेकर 4% यूजर्स ने शिकायत की है।

End of Feed