टेक एंड गैजेट्स

PIB Fact Check: क्या आपको भी मिला है 'इंडिया पोस्ट' से जुड़ा वायरल SMS, जानें क्या है इसकी सच्चाई?

सोशल मीडिया के दौर में आए दिन एक न एक फर्जी खबर वायरल होती रहती है। इस बीच इंडिया पोस्ट के नाम से एक मैसेज जमकर वायरल हो रहा है। अब इस मैसेज को लेकर PIB ने मोबाइल यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Image

सरकारी एजेंसी ने यूजर्स से ऐसी वायरल खबरों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

India Post Viral SMS: इंटरनेट और स्मार्टफोन की पहुंच बढ़ने के बाद से सोशल मीडिया का इस्तेमाल क्रेज तेजी से बढ़ा है। सोशल मीडिया में हमारे लिए आज के समय में एंटरटेनमेंट के साथ साथ न्यूज इंफॉर्मेंशन पाने का एक अहम प्लेटफॉर्म बन चुका है। हालांकि पिछले कुछ समय से इन प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी खबरों की बाढ़ सी आ गई है। आए दिन कोई न कोई फर्जी खबर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। पिछले कुछ दिनों से इंडिया पोस्ट के नाम पर एक SMS तेजी से वायरल हो रही है। अगर आपको भी ऐसा SMS मिला है तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए।

दरअसल साइबर क्रिमिनल्स और स्कैमर्स अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में लिंक और एसएमएस के जरिए फर्जी खबर शेयर करते हैं और इसके जरिए वे नागरिकों को ठगी का शिकार बनाने की कोशिश करते हैं। हाल ही में इंडिया पोस्ट के नाम से एक मैसेज जमकर वायर हो रहा है जिसमें पैकेज की डिलीवरी नहीं होने की वजह से लोगों को एसएमएस में भेजे गए लिंक को ओपन करने के लिए कहा जा रहा है।

PIB ने वायरल मैसेज की जांच की

भारत सरकार की एजेंसी पीआईफोन ने मोबाइल यूजर्स को मिल रहे मैसेज की जांच पड़ताल की। PIB ने अपनी जांच में वायरल हो रहे मैसेज को पूरी तरह से फर्जी पाया है। इस बात की पुष्टि PIB की तरफ से अपने ऑफिशियल X हैंडल पर भी की गई है। पीआईबी ने X पर पोस्ट में लिखा- क्या आपको भी एक ऐसा मैसेज मिला है जिसमें कहा जा रहा है कि आपका पैकेज गोदाम में पहुंच गया है और अगर आप चाहते हैं कि पैकेज वापस न पहुंचे इसके लिए 24 घंटे के भीतर अपना पता अपडेट करें।

PIB ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया कि मैसेज में भेजा गया लिंक पूरी तरह से फर्जी है। सरकारी एजेंसी ने यूजर्स से मैसेज में भेजे गए लिंक को न ओपन करने की सलाह दी है। इसके साथ ही मोबाइल यूजर्स से ऐसी फर्जी खबरों से सतर्क रहने को भी कहा है।

फर्जी खबर की यहां से करें जांच

आपको बता दें कि अगर आपके पास कभी भी इस तरह का कोई फर्जी मैसेज आता है तो उसकी सच्चाई जानने के लिए आप PIB Fact Check का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले पीआईबी की ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप PIB के वॉट्सऐप नंबर +918799711259 पर विजिट कर सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article