Canva Code 2.0 हुआ लॉन्च, अब सिर्फ एक क्लिक में बना सकते हैं नई वेबसाइट

Canva Code 2.0 लॉन्च हो गया है इसमें Vibe कोडिंग का सपोर्ट दिया गया है यानी अब आप कैनवा से ही सिर्फ एक क्लिक में कोई भी वेबसाइट बनवा सकते हैं। वेबसाइट लाइव होने के बाद आप उसे कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

ग्राफिक डिजाइन और विजुअल कंटेंट क्रिएशन प्लेटफॉर्म Canva ने अपने AI-आधारित Canva Code 2.0 फीचर को सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। यह नया टूल Vibe Coding तकनीक पर आधारित है, जिसकी मदद से यूजर्स केवल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर वेबसाइट, वेब ऐप और इंटरैक्टिव डिजिटल एक्सपीरियंस तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह सुविधा अब Free, Pro, Business, Enterprise और Education सभी तरह के Canva अकाउंट्स के लिए उपलब्ध है।

Canva Vide Coding

Canva Code 2.0 हुआ सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध

AI से आसान होगी वेबसाइट और ऐप बनाना

Canva Code 2.0 के जरिए यूजर्स बिना पारंपरिक कोडिंग सीखे AI की सहायता से वेबसाइट और ऐप डिजाइन कर सकते हैं। यह फीचर Canva के मौजूदा एडिटर में ही इंटीग्रेट किया गया है, जिससे प्रेजेंटेशन, व्हाइटबोर्ड और डॉक्यूमेंट्स जैसे प्रोजेक्ट्स के भीतर ही इंटरैक्टिव वेब अनुभव तैयार किए जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर यूजर AI को टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर बदलाव करा सकते हैं या एडिटर में खुद भी मैन्युअली एडिट कर सकते हैं।

End of Feed