अब खरीदना जरूरी नहीं! Apple ने लॉन्च किया iPhone लीज प्रोग्राम, महीने के $17.99 से मिलेगा फोन

Apple ने यह भी घोषणा की है कि अमेरिका में चल रहा पुराना iPhone Upgrade Program अब बंद किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में पहले ग्राहकों को बैंकिंग पार्टनर्स के जरिए लगभग $42 प्रति माह या उससे अधिक की किस्त चुकानी पड़ती थी।

Apple ने पहली बार ग्राहकों को iPhone खरीदने के बजाय लीज पर लेने का विकल्प दिया है। कंपनी ने अमेरिका में Apple Upgrade नाम का नया प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसके तहत ग्राहक iPhone और अन्य Apple डिवाइस 1 या 2 साल के लिए मासिक किस्त पर इस्तेमाल कर सकेंगे। इस कार्यक्रम के लिए Apple ने Klarna के साथ साझेदारी की है, जो Buy Now, Pay Later (BNPL) सेवाएं उपलब्ध कराती है।

Apple Upgrade Program

पुराने iPhone Upgrade प्रोग्राम की होगी छुट्टी

सिर्फ iPhone ही नहीं, ये डिवाइस भी होंगे शामिल

Apple Upgrade फिलहाल केवल अमेरिका में उपलब्ध है और इसे Apple के रिटेल स्टोर और आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के जरिए लिया जा सकेगा। इस प्रोग्राम में iPhone, Apple Watch, Mac और iPad शामिल हैं। हालांकि कंपनी के कुछ एंट्री-लेवल प्रोडक्ट्स, जैसे iPhone 16 और MacBook Neo, इस योजना का हिस्सा नहीं हैं।

End of Feed