टेक एंड गैजेट्स

BSNL ने दिल्ली में शुरू की नई सर्विस, करोड़ों ग्राहकों को मिली राहत, निजी कंपिनियों की बढ़ गई टेंशन

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत दे दी है। बीएसएनएल पिछले कई महीनों से अपने नेटवर्क को अपग्रेड करने में तेजी जुटी हुई है। इस बीच सरकारी कंपनी ने दिल्ली में अपने यूजर्स के लिए 4G सर्विस को लॉन्च कर दी है।

Image

सरकारी टेलिकॉम कंपनियों ने करोड़ों यूजर्स को दी बड़ी राहत।

BSNL 4G Launched: सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ग्राहकों को सुविधा देने के लिए लगातार अपने नेटवर्क पर काम कर रही है। BSNL ने देशभर में एक लाख 4G नेटवर्क को इंस्टाल कर दिया है और अब धीरे-धीरे इसकी सर्विस को रोलआउट किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीएसएनएल ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपना 4G नेटवर्क शुरू कर दिया है। सरकारी कंपनी के इस फैसले से दिल्ली के ग्राहकों को बड़ी राहत मिलने वाली है। अगर आप बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आपको हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिलने वाली है।

आपको बता दें कि फिलहाल अभी सरकारी कंपनी ने 4G सर्विस को पूरी तरह से रोलआउट नहीं किया है। अभी इसका सॉफ्ट लॉन्च हुआ है। कंपनी अभी 4G सर्विस के लिए खुद का पूरा नेटवर्क इस्तेमाल नहीं न करने के बजाए एक पॉर्टनर कंपनी के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है। अगर आप दिल्ली में बीएसएनएल की 4G सर्विस इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके पास 4G सपोर्टेड स्मार्टफोन या फिर फीचर फोन होना चाहिए।

करोड़ों यूजर्स मिलेगी बड़ी राहत

सरकारी कंपनी ने अपनी इस नई सर्विस को ‘4G-as-a-service’ नाम दिया है। आपको बता दें कि बीएसएनएल अपना खुद का 4G नेटवर्क तैयार कर रहा है और बहुत जल्द इसे शुरू करेगा। कंपनी की मानें तो दिल्ली के यूजर्स के पास अगर 4G मोबाइल फोन है तो वे तुरंत ही हाई स्पीड नेटवर्क कनेक्टिविटी की सुविधा ले सकते हैं। ग्राहक नया सिम कार्ड खरीदकर हाई स्पीड डेटा के साथ ओटीटी स्ट्रीमिंग और वीडियो कॉल जैसे काम कर सकते हैं। अगर आपको बीएसएनएल का सिम कार्ड खरीदना है तो आप BSNL और MTNL के कस्टमर सर्विस सेंटर्स पर जाकर खरीद सकते हैं। BSNL की 4G सर्विस मिलने के बाद करोड़ों यूजर्स की बड़ी परेशानी खत्म होने वाली है।

इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा

बता दें कि BSNL के चेयरमैन और Managing Director, A Robert J Ravi ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कि अब दिल्ली में रहने वाले बीएसएनएल के नए यूजर्स 4G सर्विस का लाख ले सकते हैं। इसके लिए हम ‘4G-as-a-service’ को यूज कर रहे हैं ताकि ग्राहकों को तक हाई स्पीड नेटवर्क नेक्टिविटी की कवरेज जल्द से जल्द पहुंचाई जा सके। आपको बता दें कि सरकारी कंपनी तेजी से अपने नेटवर्क को अपग्रेड करने के काम में लगी हुई है। BSNL ने 4G सर्विस के लिए 25,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है ताकि देशभर के करोड़ों यूजर्स को बेहतर सर्विस मिल सके।

ऐसे सेट करें 4G नेटवर्क

अगर आप BSNL की 4G सर्विस को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले 4G सिम कार्ड खरीदना होगा। इसके बाद आपको अपने फोन की सेटिंग में जाकर नेटवर्क के ऑप्शन पर जाना होगा। इसके बाद आपको 4G/3G/2G या फिर LTE/3G/2G के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। अगर आपके फोन में 5G/4G/3G/2G लिखा हुआ है तो आप इसे सेलेक्ट करें। अब आप अपने फोन को एक बार रिस्टार्ट कर लें। इसके बाद आपके फोन में 4G या फर LTE नेटवर्क लिखा हुआ आ आएगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article