टेक एंड गैजेट्स

BSNL ने लो-लेटेंसी 5G कनेक्टिविटी के साथ 7 नई सर्विस की लॉन्च, जानें क्या होगा फायदा

BSNL New Services: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुल सात नई सर्विस की शुरुआत की। बीएसएनएल की नई सेवाओं का अनावरण करते हुए सिंधिया ने कहा, ‘‘बीएसएनएल सरकार का एक प्रमुख उद्यम है। नई सर्विस में लो- लेटेंसी वाली 5G कनेक्टिविटी सर्विस भी शामिल है।

Image

BSNL Launches New Services

BSNL services: सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने मंगलवार को कई नई सेवाएं पेश कीं। इसमें ‘स्पैम ब्लॉकर्स’ से लेकर ऑटोमेटिक सिम कियोस्क और डायरेक्ट-टू-डिवाइस सेवाएं शामिल हैं। बीएसएनएल ने सीडैक के साथ साझेदारी में खनन कार्यों के लिए लो- लेटेंसी वाली 5G कनेक्टिविटी सर्विस भी शुरू की है। इसमें भारत में निर्मित उपकरणों और बीएसएनएल की टेक्नोलॉजी विशेषज्ञता का लाभ उठाया गया है।

सात नई सर्विस हुईं लॉन्च

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुल सात नई सर्विस की शुरुआत की। बीएसएनएल की नई सेवाओं का अनावरण करते हुए सिंधिया ने कहा, ‘‘ बीएसएनएल सरकार का एक प्रमुख उद्यम है। एक प्रमुख उद्यम जो हमारे देश के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं, सपनों तथा अपेक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है।’’

सिंधिया ने कहा कि बीएसएनएल वर्षों से विभिन्न उपलब्धियां हासिल करते हुए लोगों की सेवा कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया, ‘‘परिदृश्य प्रतिस्पर्धी तथा समेकित होने पर बीएसएनएल नई चुनौतियों से पार पा लेगी।’’ सिंधिया ने इसे भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि बीएसएनएल ने अपना स्वयं का 4जी दूरसंचार ढांचा तैयार किया है, जिसे 5जी में बदला जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि बीएसएनएल टेक्नोलॉजी इनोवेशन में सदैव अग्रणी रहेगी।’’ मंत्री ने कहा कि अगले साल के मध्य तक बीएसएनएल के पास 1,00,000 4जी ‘साइट’ होंगी। उस समय कुछ ‘साइट’ पर 5जी सेवा होगी।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article