टेक एंड गैजेट्स

महाकुंभ में 10 मिनट में दूध-दही-मक्खन पहुंचाएगा Blinkit, कंबल और चार्जर भी कर सकेंगे ऑर्डर

Blinkit Store Mahakumbh Mela: Blinkit के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने कहा कि इस 100 वर्ग फुट के स्टोर से खासतौर पर तैयार पूजा सामग्री, दूध, दही, फल-सब्जियां (दान और खुद की खपत के लिए), चार्जर, पावर बैंक, तौलिया, कंबल, चादरें और त्रिवेणी संगम जल की बोतलें भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Image

Blinkit Store Mahakumbh Mela

Blinkit Store Mahakumbh Mela: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ मेले में दुनियाभर से लोग आ रहे हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, इस साल 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के इस महा मेले में आने का अनुमान है। कुंभ के दौरान Blinkit ने एक अस्थायी स्टोर शुरू करने की घोषणा की है। ब्लिकिंट ने पूजा सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं जैसे पावर बैंक, कंबल, चादरें, फल, दूध, और सब्जियां तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं को 10 मिनट में डिलीवर करने की घोषणा की है।

महाकुंभ मेले के लिए Blinkit का विशेष स्टोर

Blinkit के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर स्टोर और डिलीवरी एजेंट्स की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "आज हमने प्रयागराज के महाकुंभ मेले में अस्थायी Blinkit स्टोर शुरू किया है, जो अरैल टेंट सिटी, डोम सिटी, आईटीडीसी लग्जरी कैंप, देवरख और अन्य मुख्य क्षेत्रों में डिलीवरी करेगा।"

इस 100 वर्ग फुट के स्टोर से खासतौर पर तैयार पूजा सामग्री, दूध, दही, फल-सब्जियां (दान और खुद की खपत के लिए), चार्जर, पावर बैंक, तौलिया, कंबल, चादरें और त्रिवेणी संगम जल की बोतलें भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर Blinkit की पहल को मिली सराहना

Blinkit की इस पहल की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। एक यूज़र ने लिखा, "क्या शानदार पहल है! श्रद्धालुओं के लिए Blinkit का यह कदम उनकी कई समस्याओं को हल कर देगा।" वहीं दूसरे यूज़र ने कमेंट किया, "मैं 12 तारीख को वहां था और Blinkit पर ढूंढ रहा था कि क्या वहां उपलब्ध है। आप लोग सचमुच बेहतरीन काम कर रहे हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "Blinkit का यह कदम तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article