टेक एंड गैजेट्स

iPhone 17 पर मिल रही सबसे बड़ी छूट, 80 हजार से कम में iPhone 17 Pro खरीदने का मौका

Black Friday Sale: iPhone 17 सीरीज पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है। अगर आप सही ऑफर्स के साथ खरीदारी करते हैं, तो iPhone 17 Pro को ₹80,000 से कम कीमत में खरीद सकते हैं।

iPhone 17 black friday sale

iPhone 17 black friday sale (फोटो क्रेडिट-Digit)

भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्लैक फ्राइडे सेल की शुरुआत हो चुकी है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से लेकर फिजिकल स्टोर्स तक इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहे हैं। इसी बीच क्रोमा (Croma) ने भी हफ्तेभर चलने वाली सेल लॉन्च कर दी है, जिसमें iPhone 17 सीरीज पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है। अगर आप सही ऑफर्स के साथ खरीदारी करते हैं, तो iPhone 17 Pro को ₹80,000 से कम कीमत में खरीद सकते हैं।

iPhone 17 Pro इतना सस्ता कैसे मिलेगा?

iPhone 17 Pro (256GB मॉडल) की कीमत क्रोमा पर ₹1,34,900 है। लेकिन कई ऑफर्स मिलकर इसकी कीमत काफी कम कर देते हैं। जैसे इस पर बैंक ऑफर ₹3,000 तक कैशबैक के रूप में है। वहीं एक्सचेंज बोनस ₹12,000 का है। यदि आप अपना iPhone 15 Pro एक्सचेंज करते हैं, तो प्रभावी कीमत लगभग ₹79,900 रह जाती है यानी पहली बार किसी बड़े सेल में iPhone 17 Pro ₹80,000 की रेंज में मिल रहा है।

iPhone 17 Pro Max पर ऑफर

iPhone 17 Pro Max की कीमत ₹1,49,900 है। इसमें भी वही बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस लागू है। अगर ग्राहक iPhone 15 Pro Max एक्सचेंज करते हैं, तो अंतिम कीमत लगभग ₹94,900 रह जाती है।

iPhone Air पर बड़ा डिस्काउंट

क्रोमा पर iPhone Air (256GB मॉडल) की कीमत ₹1,19,900 है। इस पर ₹3,000 बैंक कैशबैक, ₹10,000 तक कूपन, ₹12,000 एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। साथ ही अगर ग्राहक iPhone 15 एक्सचेंज करते हैं, तो इसकी प्रभावी कीमत सिर्फ ₹54,900 रह जाती है।

iPhone 17 Pro सीरीज की स्पेसिफिकेशन

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में क्रमशः 6.3 इंच और 6.9 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलती है जिसके साथ 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसके साथ नया Ceramic Shield 2 फ्रंट और बैक पैनल पर मिलता है।

120Hz ProMotion डिस्प्ले और Always-On Display भी मिलता है। इसमें नया वेपर कूलिंग सिस्टम भी है। iPhone 17 Pro सीरीज में Apple का A19 Pro चिप है। इसके अलावा iPhone इतिहास की सबसे लंबी बैटरी लाइफ Pro Max मॉडल में मिलती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। टेक एंड गैजेट्स (Tech-gadgets News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey Author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article