टेक एंड गैजेट्स

Black Friday Sale: यहां आधी कीमत पर मिल रहे फ्रिज-मोबाइल और TV, मिलेगा हजारों का डिस्काउंट

Black Friday Sales in India: अमेजन, गूगल, एपल, नायका, H&M, क्रोमा, मिंत्रा और एडिडास जैसे ब्रांड ब्लैक फ्राइडे पर दमदार ऑफर और डिस्काउंट दे रहे हैं। सेल में आप आधी से भी कम कीमत पर फ्रिज-मोबाइल और TV जैसे गैजेट्स खरीद सकते हैं। ब्लैक फ्राइडे पर सैमसंग भी दमदार ऑफर और डिस्काउंट दे रहा है।

Image

Black Friday 2023

Photo : iStock

Black Friday Sales in India: फेस्टिव सीजन सेल के बाद अब टॉप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ब्लैक फ्राइडे सेल की शुरुआत हो गई है। इस बार ब्लैक फ्राइडे 24 नवंबर यानी आज है। अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप जैसे देशों में ब्लैक फ्राइडे से ही क्रिसमस की खरीदारी की शुरुआत हो जाती है। अब इसने भारत जैसे बड़े मार्केट तक अपनी पहुंच बढ़ा ली है। अमेजन, गूगल, एपल, नायका, H&M, क्रोमा, मिंत्रा और एडिडास जैसे ब्रांड ब्लैक फ्राइडे पर दमदार ऑफर और डिस्काउंट दे रहे हैं। सेल में आप आधी से भी कम कीमत पर फ्रिज-मोबाइल और TV जैसे गैजेट्स खरीद सकते हैं।

Black Friday Sales in India: कहां कितना मिल रहा डिस्काउंट

अमेजन यूएस प्रोडक्ट्स की एक सीरीज पर अपने सबसे बड़े ब्लैक फ्राइडे डील्स पेश कर रहा है। ब्लैक फ्राइडे सेल में ई-कॉमर्स दिग्गज टैबलेट, स्पीकर, स्मार्टवॉच, फोन, लैपटॉप जैसे गैजेट्स सहित कई प्रोडक्ट पर दमदार डिस्काउंट दे रहा है।

Ajio

अजियो ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान कपड़े, एक्सेसरीज, जूते और आईवियर सहित विभिन्न प्रोडक्ट पर 50 से 90% तक की छूट दे रहा है। यह सेल 24 से 27 नवंबर तक चलेगी।

Vijay Sales

विजय सेल्स पर स्मार्टवॉच से लेकर लैपटॉप तक और फोन से लेकर अप्लायंसेज तक पर दमदार डिस्काउंट और ऑफर मिल रहा है। एपल लवर्स के पास iPhone 15 खरीदने का सही मौका है। जिसकी शुरुआती कीमत 72,990 रुपये है, इसे एचडीएफसी बैंक कार्ड और अन्य एक्सचेंज ऑफर के साथ 5 हजार रुपये कम में खरीदा जा सकता है।

Samsung

ब्लैक फ्राइडे पर सैमसंग भी दमदार ऑफर और डिस्काउंट दे रहा है। यहां आपको 42 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यानी आप बहुत कम कीमत पर सैमसंग गैलेक्सी फोन, स्मार्टवॉच, टैबलेट और अन्य गैजेट्स खरीद सकते हैं।

Nykaa

ब्यूटी प्लेटफॉर्म ने अपने प्लेटफॉर्म पर ब्लैक फ्राइडे को पिंक फ्राइडे के रूप में ब्रांड किया है। नायका की पिंक फ्राइडे सेल में 2,100 से अधिक ब्रांड्स पर 50% की छूट मिल रही है। नायका M.A.C, बॉबी ब्राउन, चार्लोट टिलबरी, लैक्मे, मेबेलिन न्यूयॉर्क और लोरियल पेरिस जैसे ब्रांड पर दमदार ऑफर दे रहा है। नायका 1+1 डील भी पेशकश कर रहा है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article