53 करोड़ Jio यूजर्स के लिए जरूरी खबर, रिचार्ज महंगा करने पर आकाश अंबानी ने कही बड़ी बात

हाल ही में एयरटेल के प्लान महंगे होने के बाद Jio के ग्राहक टेंशन में हैं, लेकिन अब आकाश अंबानी ने साफ कर दिया है कि कंपनी के प्लान जल्द महंगे होंगे या नहीं। आइए विस्तार से जानते हैं कि आकाश अंबानी ने रिचार्ज प्लान की कीमत को लेकर क्या कहा है?

हाल ही में एयरटेल के रिचार्ज प्लान महंगे होने के कारण यदि आप जियो के ग्राहक हैं और टेंशन में हैं कि जियो के प्लान भी जल्द महंगे हो सकते हैं तो आपके लिए थोड़ी राहत की खबर है। Jio के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी ने संकेत दिया है कि कंपनी अपनी कमाई बढ़ाने के लिए सिर्फ मोबाइल रिचार्ज महंगा करने पर निर्भर नहीं रहना चाहती। इसके बजाय वह ग्राहकों को ऐसी अतिरिक्त सेवाएं देना चाहती है, जिनसे कंपनी की कमाई भी बढ़े और यूजर्स को भी नए फायदे मिलें। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि भविष्य में रिचार्ज की कीमतें नहीं बढ़ेंगी।

Akash Ambani Jio News

क्या Jio का रिचार्ज अभी महंगा नहीं होगा?

PTI/भाषा के मुताबिक जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकाश अंबानी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर कंपनी के पास टैरिफ बढ़ाने का विकल्प मौजूद है। लेकिन फिलहाल कंपनी का जोर डेटा की कीमत बढ़ाने के बजाय दूसरी सेवाओं से कमाई बढ़ाने पर है।

End of Feed