Starlink की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आई बड़ी खबर, इन चार शहरों में बनेंगे अर्थ स्टेशन

भारत सरकार ने Starlink को फिलहाल केवल परीक्षण उद्देश्यों के लिए 100 टर्मिनल आयात करने की अनुमति दी है। यह अनुमति केवल फिक्स्ड सैटेलाइट सर्विसेज के परीक्षण के लिए दी गई है ताकि किसी भी तरह के दुरुपयोग को रोका जा सके।

एलन मस्क की कंपनी Starlink भारत में सैटेलाइट संचार सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी देशभर के प्रमुख शहरों लखनऊ, मुंबई, नोएडा, चंडीगढ़, हैदराबाद और कोलकाता में कुल नौ गेटवे अर्थ स्टेशन स्थापित करने जा रही है। ये स्टेशन उपग्रहों और जमीनी इंटरनेट नेटवर्क के बीच कनेक्शन बनाए रखने के लिए आवश्यक होंगे।

Starlink India Details

Starlink India Details

केवल भारतीय नागरिकों को मिलेगी संचालन की अनुमति

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इन गेटवे स्टेशनों पर विदेशी तकनीकी विशेषज्ञों को नियुक्त करने की योजना बनाई थी, लेकिन गृह मंत्रालय ने फिलहाल केवल भारतीय नागरिकों को ही संचालन की अनुमति दी है। विदेशी विशेषज्ञों को काम करने की मंजूरी सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद ही दी जाएगी।

End of Feed