टेक एंड गैजेट्स

अनचाही कॉल पर बड़ी कार्रवाई, कटे गए 2.75 लाख टेलीफोन नंबर , 50 कंपनी की सेवाएं बंद

Unwanted Calls: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने अनचाही कॉल और अपंजीकृत टेली-मार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 2.75 लाख टेलीफोन नंबर काट दिए गए हैं।

Image

अनचाही कॉल पर एक्शन

Unwanted Calls: अनचाही कॉल और अपंजीकृत टेली-मार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 2.75 लाख टेलीफोन नंबर काट दिए गए हैं और 50 फर्मों की सेवाएं बंद कर दी गई हैं। यह कार्रवाई दूरसंचार नियामक TRAI की तरफ से हाल ही में अपनाए गए सख्त रुख के तहत की गई है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दूरसंचार कंपनियों से कहा था कि अपंजीकृत टेली मार्केटिंग फर्मों को काली सूची में डाला जाए और इनसे जुड़े नंबरों को बंद कर दिया जाए। TRAI ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि उसने फर्जी कॉल में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है। वर्ष 2024 की पहली छमाही में बिना पंजीकरण वाली टेली मार्केटिंग फर्मों के खिलाफ 7.9 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।

TRAI ने कहा कि इस पर लगाम लगाने के लिए 13 अगस्त, 2024 को सभी पहुंच प्रदाताओं को कड़े निर्देश जारी किए गए थे और अपंजीकृत टेली मार्केटिंग फर्मों पर तुरंत लगाम लगाने को कहा गया था।

TRAI ने कहा कि इन निर्देशों को ध्यान में रखते हुए दूरसंचार कंपनियों ने फर्जी कॉल के लिए दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग पर कड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने 50 से अधिक फर्मों को काली सूची में डाल दिया है तथा 2.75 लाख से अधिक एसआईपी डीआईडी/ मोबाइल नंबर/ दूरसंचार संसाधनों को बंद कर दिया है। इन कदमों से फर्जी कॉल में कमी आने और उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

TRAI ने सभी हितधारकों से स्वच्छ और अधिक कुशल दूरसंचार पारिस्थितिकी तंत्र में योगदान देने का आग्रह किया है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article