40 हजार रु से कम कीमत में 4 बेस्ट फोन, DSLR जैसा कैमरा और कई फ्लैगशिप फीचर्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 11, 2023, 02:34 PM IST

Best SmartPhone Under 40000: हम यहां आपको 40 हजार से कम कीमत के चार सबसे दमदार स्मार्टफोन बता रहे हैं जो DSLR जैसे कैमरे के साथ आते हैं। लिस्ट में Galaxy S22, नथिंग फोन 2 और वनप्लस के फ्लैगशिप फोन शामिल हैं।

Best SmartPhone Under 40000: स्मार्टफोन का उपयोग अब कॉलिंग, टेक्स्टिंग और सोशल मीडिया से कहीं आगे बढ़ गया है। फोटोग्राफी के लिए भी अब स्मार्टफोन का काफी इस्तेमाल होता है। अच्छी फोटोग्राफी के लिए फ्लैगशिप फोन खरीदने की सलाह दी जाती है, जो आपका लाखों का खर्चा करवा देंगे। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं हैं। हम यहां आपको 40 हजार से कम कीमत के चार सबसे दमदार स्मार्टफोन बता रहे हैं जो DSLR जैसे कैमरे के साथ आते हैं और डिजाइन, डिस्प्ले, बैटरी लाइफ, सॉफ्टवेयर, परफॉर्मेंस के मामले में फ्लैगशिप से कम नहीं हैं। चलिए देखते हैं लिस्ट।

SAMSUNG Galaxy S22 5G

SAMSUNG Galaxy S22 5G

40 हजार से कम कीमत में आप इसे सबसे बढ़िया फोन कह सकते हैं। सैमसंग प्रीमियम फोन में दमदार कैमरा और शानदार डिस्प्ले का सपोर्ट है। इसके साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर भी है, जो गेमिंग को भी कमाल बना देता है। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि यह काफी कॉम्पैक्ट है और एक हाथ से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आप कॉम्पैक्ट फोन पसंद करते हैं तो यह आपके लिए परफेक्ट फिट है।

End of Feed