टेक एंड गैजेट्स

Apple Sale Alert: सस्ते में मिल रहे एप्पल डिवाइस, iPhone से लेकर iPad तक पर दमदार ऑफर, जानें

Apple Sale On Flipkart: सेल में 1,84,900 रुपये कीमत वाले Apple iPhone 15 Pro के 1 टीबी वेरियंट को 1,29,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं एप्पल आईफोन 15 प्लस को 18% डिस्काउंट के साथ 65,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Image

Apple Sale (image-istock)

Apple Sale On Flipkart: यदि आप एप्पल लवर हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट ने एप्पल प्रोडक्ट जैसे Apple के 2024 iPad, iPhone और अन्य लाइनअप के लिए सेल की घोषणा कर दी है। इस सेल में आप आईफोन, आईपैड और अन्य प्रोडक्ट्स को बहुत ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। चलिए जानते हैं इस सेल के बारे में और ऑफर्स भी देखेंगे।

एप्पल प्रोडक्ट्स पर कितना मिलेगा डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट पर 36% तक की छूट और अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर के साथ, आप आईफोन, आईपेड और प्रीमियम Apple प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। सेल में आप 32,900 रुपये कीमत वाले एप्पल आईपैड (9वीं जनरेशन) को मात्र 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं 3. एप्पल लाइटनिंग केबल 2.4 A 1 मीटर MUQW3ZM/A को 1,599 रुपये में खरीदा जा सकता है।

आईफोन पर डिस्काउंट

सेल में 1,84,900 रुपये कीमत वाले Apple iPhone 15 Pro के 1 टीबी वेरियंट को 1,29,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं एप्पल आईफोन 15 प्लस को 18% डिस्काउंट के साथ 65,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। एप्पल आईफोन 15 (128GB) को आप 58,249 रुपये में खरीद सकते हैं।

Apple iPad पर कितना मिलेगा डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट सेल में आप Apple 2024 iPad मिनी 128 GB ROM 8.3 इंच केवल वाई-फाई को 48,900 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं Apple 2024 iPad Air (M2) 512 GB ROM 11.0 इंच वाई-फाई मॉडल को 86,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Apple 2024 iPad Pro (M4) 2 TB ROM 13.0 इंच वाई-फाई मॉडल को 2,30,900 में खरीदा जा सकेगा। वहीं Apple iPad Air (5th Gen) 64 GB स्टोरेज 10.9 इंच वाई-फाई+5G (डबल) मॉडल को 60,900 रुपये में खरीद सकते हैं।

ये एप्पल प्रोडक्ट भी मिलेंगे सस्ते

सेल में इसके अलावा Apple 20W USB-C पावर एडाप्टर और एप्पल पेंसिल (USB-C) स्टाइलस को भी बहुत कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। यह आपको 10% तक डिस्काउंट पर मिल सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article