Apple ने आईफोन यूजर्स की कराई मौज, iOS 27 Public Beta वर्जन हुआ रोलआउट, मिलेंग तगड़े फीचर्स

Apple के मुताबिक, iOS 27 का स्टेबल वर्जन इस साल के अंत से पहले रोलआउट किया जा सकता है। वर्जन इस साल सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

अगर आपके पास आईफोन है तो आपके लिए काम की खबर है। जल्द ही आपका आईफोन चलाने का एक्सपीरियंस बदलने वाला है। दिग्गज कंपनी Apple ने iOS 27 का Public Beta वर्जन यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। इस नए अपडेट को कंपनी ने पिछले महीने हुए WWDC 2026 इवेंट में पहली बार दिखाया था। अब बीटा प्रोग्राम से यूजर्स नए फीचर्स का फायदा ले सकते हैं।

iOS 27 Public

एप्पल नए अपडेट में कई सारे फीचर्स उपलब्ध कराने वाला है।(फोटो क्रेडिट- MacRumors)

इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत नया Siri AI है, जिसे पहले से ज्यादा स्मार्ट और बेहतर बनाया गया है। इसके अलावा Photos, Safari, Passwords, Calendar, Shortcuts, Messages और AirPods से जुड़े कई फीचर्स में भी नए बदलाव और सुधार किए गए हैं। हालांकि, यह अभी बीटा वर्जन है, इसलिए इस्तेमाल के दौरान कुछ बग और दूसरी कुछ दिक्कतें देखने को मिल सकती हैं।

End of Feed