टेक एंड गैजेट्स

क्या iPhone SE को बंद कर देगा एप्पल? ये मॉडल ले सकता है जगह, जानें कारण

iPhone 17e vs iPhone SE: iPhone SE को बंद करने के बाद एप्पल ‘e’ सीरीज को एप्पल की एंट्री-लेवल लाइनअप के रूप में देख रहा है और इस मॉडल के लिए वार्षिक रिलीज साइकल को अपनाने की योजना बना रहा है। एप्पल ने हाल ही में iPhone 16e को ₹59,900 की कीमत में पेश किया है।

Image

iPhone 16e

iPhone 17e vs iPhone SE: एप्पल iPhone 17e की लॉन्चिंग की तैयारी में जुटा हुआ है, जो हाल ही में पेश किए गए iPhone 16e का अपग्रेडेड वर्जन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल ने पहले से ही इस नए मॉडल का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इससे संकेत मिलता है कंपनी इस मॉडल के लिए iPhone SE को बंद कर रही है।

सस्ती आईफोन सीरीज

गौरतलब है कि iPhone SE को बंद करने के बाद एप्पल ‘e’ सीरीज को एप्पल की एंट्री-लेवल लाइनअप के रूप में देख रहा है और इस मॉडल के लिए वार्षिक रिलीज साइकल को अपनाने की योजना बना रहा है। एक नए लीक के अनुसार, Apple अगले साल मई में iPhone 17e लॉन्च कर सकता है, और डिवाइस ट्रायल प्रोडक्शन स्टेज के करीब पहुंच रहा है।

SE ब्रांडिंग बदल जाएगी- टिपस्टर का दावा

फिक्स्ड फोकस डिजिटल नाम के एक टिपस्टर ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर पोस्ट किया, जिसमें दावा किया गया कि एप्पल ने iPhone 16e के लिए शुरू में स्थापित उत्पादन लाइनों को फिर से कॉन्फ़िगर करना शुरू कर दिया है। यह बदलाव नई बजट-अनुकूल सीरीज के लिए कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दिखाता है, जो अब SE ब्रांडिंग को पूरी तरह से बदल सकता है।

iPhone 16e इस समय सबसे सस्ता आईफोन

एप्पल ने हाल ही में iPhone 16e को लॉन्च किया है। इस फोन को भारत में ₹59,900 की कीमत में पेश किया गया है, जो Apple के मौजूदा लाइन-अप में सबसे किफायती विकल्प है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में A18 चिपसेट और 48MP का कैमरा मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article